Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan: राजस्‍थान में राज के लिए BJP ने बदल डाले ये 7 रिवाज, कांग्रेस की पहली सूची कब तक आएगी?

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल बजने के साथ ही टिकट वितरण शुरू हो गया है। टिकट बांटने में भाजपा ने बाजी मारी है। 9 अक्‍टूबर 2023 को पांच राज्‍यों में चुनावों की घोषणा के साथ ही भाजपा ने अपने प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की सूची का अभी इंतजार है। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 18 अक्टूबर तक लिस्ट फाइनल होगी।

राजस्‍थान में वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है। भाजपा ने सत्‍ता में वापसी के लिए अपने प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी में सात रिवाज बदल डाले हैं, जो हर किसी को चौंका रहे हैं। भाजपा ने राजस्‍थान विधानसभा की 200 में से 41 सीटों पर प्रत्‍याशी घोषित करने में ऐसे कई फैसले किए हैं, जो उनके रिवाज के विपरित हैं।

Rajasthan BJP Candidates List

टिकट बांटने में भाजपा ने 7 कौनसे रिवाज बदले?

1. राजस्‍थान के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के उम्‍मीदवारों की पहली सूची में सात सांसदों को भी टिकट दिया है। अलवर सांसद बाबा बालकनाथ को तिजारा, झुंझुनूं सांसद नरेंद्र कुमार को मंडावा, जयपुर ग्रामीण सांसद राज्‍यवर्धन राठौड़ को झोटवाड़ा, राजसंमद सांसद दीया कुमारी को विद्याधरनगर, जालौर सांसद देवजी पटेल को सांचौर, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी को किशनगढ़ से उम्‍मीदवार बनाया गया है।

2. राजस्‍थान चुनाव में 9 अक्‍टूबर दोपहर 12 बजे आचार संहिता लगने के कुछ घंटे बाद ही पहली सूची जारी कर दी। पहली बार इतनी जल्‍दी।

3. सबसे पहले उन टफ सीटों पर प्रत्‍याशी घोषित किए, जिन पर ज्‍यादा मेहनत करनी होगी।

4. पहली सूची में किसी किसी भी मौजूदा विधायक को टिकट नहीं। 8 हारे हुए निर्दलीय को भी राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट दी है।

5. राजसमंद सांसद दीया कुमारी को जयपुर शहर की विद्याधरनगर सुरक्षित सीट से प्रत्‍याशी बनाया है, जो यहां पहली महिला प्रत्‍याशी हैं।

6. राजस्‍थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री भैरोसिंह शेखावत के परिवार की सीट पर अन्‍य को टिकट दिया गया है। इस परिवार का सदस्‍य भाजपा की पहली सूची से बाहर रहा।

7. राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 में एक लाख से अधिक वोट पाने वाले राजपाल शेखावत को पहली सूची में टिकट नहीं मिला।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 कार्यक्रम

मतदान - 23 नवंबर
मतगणना - 3 दिसंबर
अधिसूचना 30 अक्‍टूबर
नामांकन की आखिरी तारीख- 6 नवंबर
नामांकन की जांच 7 नवंबर
नाम वापसी- 9 नवंबर

राजस्‍थान में कुल 5.26 करोड़ मतदाता

राजस्‍थान के कुल 5 करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाताओं में से 2 करोड़ 73 लाख 58 हजार 965 पुरुष मतदाता और 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 694 महिला मतदाता हैं।

साल 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए 100 साल से ज्‍यादा उम्र के मतदाताओं की संख्‍या 17 हजार 241 है। उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान में इस बार 90 लाख ऐसे मतदाता हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। इनमें से 22 लाख मतदाता 18 से 19 साल की उम्र के हैं।

पुरुषों के मुकाबले 80 हजार महिला मतदाता ज्‍यादा जुड़ी हैं। साल 2018 में मतदाताओं की संख्‍या 2 करोड़ 28 लाख 27 हजार 740 थी जो साल 2023 में बढ़कर 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 442 हो गई है।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सबसे ज्‍यादा वोटर 4 लाख 20 हजार 712 मतदाता जयपुर की झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में हैं जबकि सबसे कम मतदाता 1 लाख 91 हजार 564 जयपुर की किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में हैं।


{document1}

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+