Rajasthan के बीकानेर में मंत्री ने कलेक्टर को कार्यक्रम से बाहर निकाला, वीडियो वायरल

Rajasthan में सोमवार को मंत्री और ब्यूरोक्रेसी का एक बार फिर आमना-सामना हो गया। बीकानेर में कार्यक्रम के दौरान पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा ने जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल को बाहर निकाल दिया। मीणा बीकानेर में रविंद्र रंग मंच पर एक कार्यक्रम के दौरान सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दे रहे थे। इस दौरान जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल फोन पर बात कर रहे थे। मीणा को यह बात नागवार गुजरी उन्होंने कलेक्टर को सभा स्थल से बाहर जाने के लिए कह दिया। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल समाज से बाहर चले गए। बाद में लोगों के बुलाने पर वापस कार्यक्रम में शामिल हो गए।

Recommended Video

    मंत्री Ramesh Meena से Collector को मीटिंग से निकाला, Ashok Gehlot से की शिकायत | वनइंडिया हिंदी
    ramesh meena

    मीणा ने पीछे पलट कर देखा तो कलेक्टर फोन पर बात कर रहे थे

    पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा बीकानेर में सोमवार को रविंद्र रंगमंच सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान मंत्री मीणा ने पीछे मुड़कर देखा तो कलेक्टर मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। इस पर मीणा ने कहा कि हम सरकार की योजनाओं पर बात कर रहे हैं। आप हमारी बात क्यों नहीं सुन रहे हैं। क्या इस सरकार पर ब्यूरोक्रेट इतने हावी हो गए हैं। इस पर कलेक्टर उठकर बाहर जाने लगे। मंत्री ने कह दिया आप यहां से जाइए। बाद में लोगों ने कलेक्टर को कॉल कर वापस बुलाया। कलेक्टर फिर से कार्यक्रम में शामिल हुए।

    ramesh meena

    मंत्री रमेश मीणा महिलाओं से कर रहे थे संवाद

    पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा यहां राजीविका योजना के तहत लाभ ले रही महिलाओं से संवाद कर रहे थे। रविंद्र रंगमंच पर 200 महिलाएं मौजूद थी। मंत्री उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे थे और उनके कामकाज की जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई। इस मामले में मंत्री रमेश मीणा ने कहा कि कलेक्टर की कामकाज की समीक्षा तो मीटिंग में होगी। हम अच्छा या बुरा तो नहीं जानते। लेकिन कैसा काम किया। यह मीटिंग में पता चलेगा। मैं पहली बार इन कलेक्टर से मिला हूँ। अभी फोन का इश्यू था। जिस पर उनको कहना पड़ा। इस मामले को लेकर कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल कुछ नहीं बोले।

    ramesh meena


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+