राजस्थान विधानसभा सत्र कल से, स्पीकर के चुनाव में वासुदेव देवनानी को मिल सकता है कांग्रेस का समर्थन
राजस्थान में अबकी बार भजनलाल शर्मा सरकार बनने के बाद 16वीं विधानसभा का पहला सत्र 20 दिसंबर से बुलाया गया है। सत्र के पहले दिन राजस्थान के नवनिर्वाचित विधायकों पद की शपथ दिलाई जाएगी।
विधायकों को शपथ दिलाने के लिए प्रोटेम स्पीकर के रूप में वरिष्ठ विधायक कालीचरण सराफ को नियुक्त किया गया है। सराफ को सोमवार को राजस्थान राज्यपाल कलराज मिश्र ने शपथ भी दिला दी है।

दैनिक भास्कर में सूत्रों के हवाले से खबर है कि भाजपा की ओर से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष पद के दावेदार वासुदेव देवनानी को कांग्रेस को समर्थन दे सकती है। ऐसा होता है तो वासुदेव देवनानी का विधानसभा अध्यक्ष पद पर चुनाव निर्विरोध हो जाएगा।
राजस्थान की 16वीं विधानसभा के पहले सत्र के बाद के भजन लाल शर्मा के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसके कई विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। इधर, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा ने दिल्ली का दौरा किया, जिसमें मंत्रियों के नामों की हरी झंडी मिली है।
राजस्थान के विधायकों को विधानसभा में शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल कलराज मिश्र ने कालीचरण सराफ को प्रोटेम स्पीकर बनाने के साथ ही वरिष्ठ विधायक दयाराम परमार, प्रताप सिंह सिंघवी और किरोड़ी लाल मीना को शामिल किया है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2020 में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। 199 में से भाजपा ने 115 और कांग्रेस ने 69 सीटें हासिल की। भाजपा ने सांगानेर से पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री चुना है।












Click it and Unblock the Notifications