Rajasthan Voting on 25th: अब 23 की बजाय 25 को वोटिंग, जानें राजस्थान में क्यों बदली मतदान की तारीख?
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीख बदल गई है। अब 23 नवंबर की 25 नंवबर को चुनाव होंगे। Rajasthan Assembly Election EC To Announce news Dates
Voting on 25th November in Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीख बदल गई है। अब 23 नवंबर की 25 नंवबर को चुनाव होंगे। उल्लेखनीय है कि 9 अक्टूबर को ही चुनाव आयोग ने राजस्थान समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना का दिन तय किया गया था।

बता दें कि देवउठनी एकादशी के चलते 23 नवंबर को बड़ी संख्या में शादी समारोह हैं। ऐसे में चुनाव आयोग ने सिर्फ मतदान का दिन 23 नवंबर बदलकर 25 नवंबर कर दिया जबकि मतगणना का दिन पूर्व निर्धारित 3 दिसंबर ही रखा है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान की तारीख 23 नवंबर में बदलाव विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के अभ्यावेदन और विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों के फीडबैक के आधार पर लिया गया है।
चुनाव आयोग ने कहा कि 23 नवंबर को बड़े पैमाने पर शादी समारोह होने के कारण लोगों को मतदान के लिए असुविधा ना हो इसके लिए चुनाव की तारीख बदली है। 23 नवंबर को सामाजिक कार्यों की व्यवस्तता की वजह से मतदान के दौरान मतदाताओं की भागीदारी कम हो सकती है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव कार्यक्रम
अधिसूचना- 30 अक्टूबर
नामांकन-6 नवंबर
नामांकन पत्रों की छंटनी 7 नवंबर
नाम वापसी-9 नवंबर
मतदान-25 नवंबर
मतगणना-3 दिसंबर
बता दें कि देवउठनी एकादशी की वजह से 23 नवंबर को पूरे राजस्थान में अबूझ सावा है। इस दिन 45 हजार से ज्यादा शादियां होनी हैं। इसी मौके पर खाटूश्यामजी समेत प्रदेश के तमाम मंदिरों में भक्तों का आवागमन भी अधिक रहेगा। ऐसे में 23 नवंबर को मतदान करवाने से मतदान का प्रतिशत गिरने की आशंका है।
पंडित दामोदर प्रसाद शर्मा के अनुसार देवश्यनी एकादशी से राजस्थान में सावे बंद हो जाते हैं। देवउठनी एकादशी से विवाह शुरू होते हैं। नौ अक्टूबर को चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही लोगों ने चुनाव आयोग के टोल फ्री नंबरों पर फोन करके भी राजस्थान में मतदान की तारीख 23 नवंबर को बदलने के लिए कहना शुरू कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications