Rajasthan voter turnout 2023: इस बार राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में वोटिंग से बना नया रिकॉर्ड?

Rajasthan Voting Percentage 2023: राजस्‍थान में 16वीं विधानसभा के 25 नवंबर को सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले गए। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में पांच बजे तक अनुमानित 68.24प्रतिशत वोट पड़े हैं। सर्वाधिक 75.75 प्रतिशत (पांच बजे तक) मतदान हनुमानगढ़ जिले में हुआ है।

साल 2023 में राजस्‍थान विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर ही चुनाव हुए हैं, क्‍योंकि श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशी गुरमीत सिंह कुन्‍नर की मौत की वजह से वहां पर चुनाव स्‍थगित कर दिए गए थे।

asho Gehlot voting in 2023

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 5 करोड़ 29 लाख 31 हजार 152 मतदाता थे। इनमें 2 करोड़ 53 लाख 13 हजार 616 महिला व 2 करोड़ 74 लाख 75 हजार 316 पुरुष और 1 लाख 42 हजार 221 सर्विस मतदाता हैं। कुल 51,890 मतदान केंद्र बनाए गए, जिसमें 12,500 पोलिंग बूथ संवेदनशील श्रेणी में थे। इन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच मतदान हुआ।

बात अगर मतदान से इतिहास रचे जाने की करें तो साल 2013 में सर्वाधिक 75.76% वोट पड़े थे। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 1951 से लेकर 2023 के तक इतिहास में सबसे 35.19 प्रतिशत साल 1951 में हुआ था। इसके बाद साल 1957 में 38.45 प्रतिशत रहा, जो दूसरा सबसे कम मतदान है। हालांकि 1951 में राजस्‍थान विधानसभा में सीटों की संख्‍या 160 थी जबकि अब 200 है।

राजस्‍थान विधानसभा चुनावों में कब कितना मतदान?

चूनावी साल व प्रतिशत
2023 में 68.24 (पांच बजे तक का)
2018 में 74.72%
2013 में 75.76%
2008 में 66.49%
2003 में 67.18%
1998 में 63.37%
1993 में 60.58%
1990 में 57.09%
1985 में 54.93%
1980 में 51.06%
1977 में 54.43%
1972 में 57.76%
1967 में 51.80%%
1962 में 52.33%
1957 में 38.45%
1951 में 35.19%

राजस्‍थान विस. चुनाव 2023 में 5 बजे तक कहां-कितने हुआ मतदान?

जिला व वोटिंग प्रतिशत
अजमेर 65.75
अलवर 69.71
बांसवाड़ा 72.49
बारां 69.98
बाड़मेर 69.26
भरतपुर 67.26
भीलवाड़ा 68.39
बीकानेर 66.56
बूंदी 70.40
चित्‍तौड़गढ़ 67.29
चूरू 70.22
दौसा 67.86
धौलपुर 74.11
डूंगरपुर 65.86
श्रीगंगानगर 72.75
हनुमानगढ़ 75.75
जयपुर 69.22
जैसलमेर 76.57
जालौर 64.10
झालावाड़ 73.37
झुंझुनूं 68
जोधपुर 64.32
करौली 65.12
कोटा 70.02
नागौर 66.73
पाली 60.71
प्रतापगढ़ 73.36
राजसमंद 66.75
सवाई माधोपुर 65.33
सीकर 68.48
सिरोही 63.62
टोंक 68.78
उदयपुर 64.98
कुल-68.24

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+