Rajasthan Assembly Election 2023 Schedule: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 डेट, आचार संहिता, सीएम फेस और कुल वोट

Rajasthan Assembly Election Date 2023: राजस्‍थान में 15वीं विधानसभा का कार्यकाल खत्‍म होने को है। इसी साल नवंबर-दिसम्‍बर में 16वीं विधानसभा के लिए चुनाव प्रस्‍तावित हैं। दिसम्‍बर में नई सरकार का गठन होना है।

राजस्‍थान चुनाव कार्यक्रम घोषित करने के लिए चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं, भाजपा-कांग्रेस समेत अन्‍य दल उम्‍मीदवार फाइलन करने में लगे हैं।

Rajasthan Assembly Election 2023 Schedule

राजस्‍थान में चुनाव आचार संहिता

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर चुनाव 7 से 8 अक्‍टूबर तक राजस्‍थान चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकती है। राजस्‍थान चुनाव में मतदान और मतगणना की तारीखें घोषित होने के साथ ही पूरे प्रदेश में तत्‍काल प्रभाव से चुनाव आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। अनुमान है कि साल 2023 में राजस्‍थान में एक ही चरण में चुनाव होंगे।

राजस्‍थान चुनाव 2023 में कुल मतदाता

महिला मतदाता- 26847147
पुरुष मतदाता -24611823
सर्विस मतदाता -142822
कुल मतदाता- 51601792
(5 जनवरी 2023 तक की स्थिति)

राजस्‍थान चुनाव 2023 में कुल मतदान केंद्र

ग्रामीण- 9964
शहरी - 41223
कुल मतदान केंद्र 51187

राजस्‍थान में पार्टी वार सीटें

राजस्‍थान में विधानसभा की कुल 200 सीटें हैं। बहुमत के लिए किसी भी दल को 101 विधायकों की दरकार है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 99, भाजपा को 73, अन्‍य सीटों पर बसपा, आरएलपी व निर्दलीयों का कब्‍जा रहा। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा-कांग्रेस के बीच टक्‍कर मानी जा रही है।

राजस्‍थान चुनाव 2023 में सीएम फेस

16वीं विधानसभा में राजस्‍थान का मुख्‍यमंत्री कौन होगा? यह तस्‍वीर अभी धुंधली है , क्‍योंकि राजस्‍थान चुनाव 2023 के लिए भाजपा-कांग्रेस समेत दलों ने सीएम फेस घोषित नहीं किया है। कांग्रेस जीतने की स्थिति में अशोक गहलोत व सचिन पायलट को सीएम पद का मुख्‍य दावेदार माना जा रहा है।

इधर, पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही राजस्‍थान भाजपा में वसुंधरा राजे, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, ओम बिरला, दीया कुमारी आदि दौड़ में बताए जा रहे हैं।

सीकर MP सुमेधानंद सरस्वती महिला से परेशान, वो कॉल करके मांगती रुपए, फोन उठाते ही देने लगती है गालियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+