राजस्थान: प्रदेश में आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे नए उपकरण, सीएम गहलोत ने दी 73.84 करोड़ रुपए की स्वीकृति

राजस्थान के आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की शारीरिक जांच एवं पोषाहार संबंधी आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। सीएम अशोक गहलोत ने इसके लिए 73.84 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है।

ashok gehlot

राजस्थान के आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की नियमित शारीरिक जांच एवं पोषाहार संबंधी आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 73.84 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए इन्फेन्टोमीटर, स्टेडियोमीटर एवं वजन मापने की मशीन सहित विभिन्न उपकरण खरीदे जाएंगे। इनसे बच्चों की शारीरिक वृद्धि के साथ कुपोषित बच्चों की निगरानी हो सकेगी। साथ ही बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से बचाया जा सकेगा। इस स्वीकृत राशि से आंगनबाड़ी अथवा मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गैस सिलेण्डर मय रेग्युलेटर एवं पाइप, गैस चूल्हा एवं पोषहार तैयार करने के बर्तन भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस मंजूरी से बच्चों को उचित एवं गर्म पूरक पोषाहार उपलब्ध हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि गहलोत द्वारा इस संबंध में वर्ष 2023-24 के बजट में घोषणा की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+