राजस्थान: अजमेर डिस्कॉम एक सप्ताह के भीतर जारी करेगा डिमांड, सीएम गहलोत की बजट घोषणा की होगी अनुपालना
राजस्थान में कृषि कनेक्शन के लिए अजमेर डिस्कॉम सक्रीय हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा का किसानों को लाभ देने के लिए अजमेर डिस्कॉम ने 15 मार्च तक डिमाण्ड नोट जारी करने के निर्देश दिए हैं।

राजस्थान में कृषि कनेक्शन के लिए अजमेर डिस्कॉम एक सप्ताह में डिमांड नोटिस जारी करेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा का किसानों को लाभ देने के लिए अजमेर विद्युत वितरण निगम ने महत्वपूर्ण कार्य योजना बनाई है। डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक एन.एस. निर्वाण ने अधिकारियों को कृषि कनेक्शन शीघ्र जारी करने के लिए दिस्बर 2018 तक के पंजीकृत आवेदकों को आगामी 15 मार्च तक डिमाण्ड नोट जारी करने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में लंबित कृषि कनेक्शनों को जल्द से जल्द जारी किया जाएगा। वर्ष 2016 से मार्च 2018 तक पंजीकृत आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications