'द पुष्कर लॉज' में राजस्थान के कलाकारों ने मनवाया अभिनय का लोहा, अजमेर, मंडावा व जयपुर में हुई शूटिंग
जयपुर, 13 जुलाई। एक्ट्रेस प्रीति झिंगयानी स्टाटर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रही है। फिल्म में राजस्थान के कई कलाकारों ने अपने अभिनय का लोहा मनावाया है।

ये हैं राजस्थान के कलाकार
9 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'द पुष्कर लॉज' में जयपुर के राघव तिवारी, श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ की यशवी छाबड़ा और सूरतगढ़ के शकूर खान महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यशवी छाबड़ा का चयन डांस रियलिटी शो से और राघव तिवारी व शकूर खान का चयन जयपुर में हुए ऑडिशन से हुआ था।

द पुष्कर लॉज की कहानी
यह एक थ्रिलर फिल्म है, इसकी कहानी एक लॉज में फंसे हुए लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कई साल से अपने घर नहीं जा पाया। राजस्थान के अजमेर, मंडावा, जयपुर व पुष्कर में फिल्माई गई 'द पुष्कर लॉज' में प्रीति झांगियानी ने मुंबई से घूमने आई एक पर्यटक की भूमिका में है। फिल्म में जयपुर के एक्टर राघव तिवारी नेगेटिव रॉल निभा रहे हैं, जो एक्टर गुलशन पांडे के भाई बने हैं।

अभिनेता राघव तिवारी का इंटरव्यू
मीडिया से बातचीत में राघव तिवारी कहते हैं कि सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफार्म ने दर्शकों तक पहुंच आसान कर दी है। थिएटर से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले तिवारी का मानाना है कि नए कलाकारों को अभिनय की गहराई को समझना है तो उन्हें थिएटर की क्लासेज लेनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications