राजस्थान: जोधपुर चिकित्सा महाविद्यालय में 9 पद होंगे सृजित, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर चिकित्सा महाविद्यालय के लिए 9 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे मेडिकल कॉलेज में 2 आचार्य, 3 सह आचार्य और 4 सहायक आचार्य के पद सृजित किए जाएंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर चिकित्सा महाविद्यालय में 9 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार मेडिकल कॉलेज के अधीन इम्यूनोहिमेटोलोजी एवं ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विशिष्टता विभाग में आचार्य के 2 पद, सह आचार्य के 3 पद तथा सहायक आचार्य के 4 नए पद सृजित किए जाएंगे। इन पदों के सृजन से महाविद्यालय में पाठ्यक्रमों के सुचारू संचालन में आसानी होगी तथा विद्यार्थियों को लाभ होगा। उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेज में संचालित 3 ब्लड बैंक के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष 40 हजार यूनिट रक्त दिए जाने, 600 रक्तदान शिविर आयोजित किए जाने तथा पंजीकृत 450 थेलेसिमिया ग्रसित बच्चों को निशुल्क रक्त उपलब्ध करवाए जाने के दृष्टिगत उक्त विभाग में पीजी कोर्स प्रारंभ करने हेतु उक्त पदों की आवश्यकता थी।












Click it and Unblock the Notifications