राजस्थान के पांच जिलों से गुजरेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, कार्यकर्ताओं और नेताओं की नब्ज टटोलेंगे

जयपुर, 26 अगस्त। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के जरिए राजस्थान के 5 जिलों में सियासी नब्ज टटोलेंगे। राहुल की यह यात्रा करीब 15 दिन तक राजस्थान में रहेगी। इस दौरान वे झालावाड़, कोटा, सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर में आम लोगों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। राहुल की यह यात्रा 1 दिन में करीब 23 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यात्रा के इस साल अक्टूबर नवंबर में राजस्थान में पहुंचने का कार्यक्रम है। हालांकि अभी यात्रा के मार्ग की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन अब तक के तय कार्यक्रम के अनुसार यह यात्रा राजस्थान के पूर्वी हिस्से से गुजरेगी। यह वही इलाका है। जहां राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था और पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना भी इसी इलाके में प्रस्तावित है।

rahul gandhi

राहुल गांधी की यात्रा विधानसभा चुनाव के लिए अहम

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पार्टी की यह यात्रा पूरे देश में एक संदेश देगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3750 किलोमीटर का सफर तय करेगी और देश के 12 राज्य से होकर गुजरेगी। राजस्थान में यह यात्रा अगले साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लगभग 500 किमी की दूरी तय करेगी और इसे राज्य के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

rahul gandhi

कांग्रेस के बड़े नेता रहेंगे मौजूद

राहुल गांधी के भारत गौरव यात्रा के राजस्थान प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य नेता जनसभा को संबोधित करेंगे। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना से लाभान्वित होने वाले जिलों को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल किया जा रहा है। यात्रा के दौरान होने वाली बैठकों में स्थानीय कांग्रेस नेता ईआरसीपी का मुद्दा उठाएंगे। ईआरसीपी राजस्थान की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। जो राज्य के 13 जिलों में सिंचाई और पेयजल उपलब्ध कराएगी।

rahul gandhi

पूर्वी राजस्थान में कांग्रेस का बेहतरीन प्रदर्शन

इस यात्रा के रास्ते में आने वाले राज्य के कुछ हिस्सों में राहुल गांधी 2018 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान रोड शो कर चुके हैं। उस समय उन्होंने झालावाड़ से कोटा और धौलपुर के मनिया से दोसा के महुआ तक बड़े रोड शो किए थे। कोटा और दौसा उनकी आगामी यात्रा में भी आएंगे। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्वी राजस्थान में 46 में से 42 सीटों पर जीत हासिल की थी।

rahul gandhi

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+