Rahul Gandhi in Jaipur : किसान रैली में राहुल गांधी ने राजस्थान की जनता से सभी 25 सीटों पर मांगी जीत
Recommended Video

Jaipur News, जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को जयपुर में गरजे। प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार का शंखनाख किया और किसानों को अब केन्द्र सरकार के कर्ज की माफी का ख्वाब दिखाया।

राहुल गांधी ने जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित किसान रैली में शिकरत की और राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में अशोक गहलोत सरकार बनने के बाद पहला जन सम्बोधन दिया। रैली को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान की सरकार बनने के दो ही दिन बाद किसानों के कर्ज माफ कर दिए गए, मगर केन्द्र सरकार लम्बे समय से किसानों के कर्ज माफ नहीं कर रही।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव 2018 में राजस्थान की जनता ने यह संदेश दिया है कि जब तक केन्द्र सरकार भी उनका कर्ज माफ नहीं करेगी तब तक वे उसे चैन की नींद नहीं सोने देंगे। केन्द्र सरकार को भी किसानों को सम्पूर्ण कर्ज माफ करना पड़ेगा।

Jaipur Kisan Rally में एक घंटे की देरी से पहुंचे राहुल गांधी
बता दें कि Congress President Rahul Gandhi इस रैली में साढ़े बारह बजे पहुंचने वाले थे, मगर करीब एक घंटे की देरी से पहुंचे और सवा दो बजे सम्बोधन शुरू किया। शुरुआत में राजस्थान की जनता का विधानसभा चुनाव जितवाने के लिए धन्यवाद किया।

LokSabha Election 2019 में भी देना साथ
राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 सेमीफाइनल था, मगर फाइनल लोकसभा चुनाव 2019 (LokSabha Election 2019) है। विधानसभा चुनाव की तर्ज पर जनता लोकसभा चुनाव 2019 में भी कांग्रेस का साथ दें और यहां की सभी 25 सीटें कांग्रेस की झोली में डालें। किसान रैली में आए राहुल गांधी का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने स्वागत किया। कांग्रेस के तमाम दिग्गत नेता इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

5 साल नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम
जयपुर किसान रैली को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सम्बोधित किया। गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार किसान हितैषी है। इसलिए आगामी पांच साल तक किसानों के लिए बिजली के दाम नहीं बढ़ाए जाने का फैसला लिया है। इसके अलावा बाड़मेर रिफाइनरी का काम जल्द शुरू करने का भी भरोसा दिलाया।












Click it and Unblock the Notifications