राजस्थान: Paytm KYC के नाम पर आइएएस से ठगे 2.45 लाख रुपए, जानिए फिर वापस कैसे मिले रुपए

जयपुर। राजस्थान में ऑनलाइन ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शातिर ठग ने आइएएस से दो लाख 45 हजार रुपए ठग लिए। गनीमत यह रही ठगी गई अधिकांश राशि आइएएस को वापस मिल गई, मगर ऑनलाइन ठगी के इस मामले ने साइबर क्राइम को लेकर राजस्थान पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। अकेले जयपुर में ही पिछले दिनों 30 से ज्यादा ऐसे मामले में सामने आ चुके हैं।

paytm kyc fraud of Rs two lakh 45 thousand with Rajasthan IAS SanwarMal Verma

ऑनलाइन ठगी की ताजा घटना जयपुर के चित्रकूट नगर में रहने वाले आइएएस अधिकारी सांवरमल वर्मा के साथ हुई। हुआ यूं कि ठग ने पेटीएम केवाइसी अपडेट कराने के चक्कर के लिए आइएएस को फोन जाल में फंसाया फिर उनके खाते से 2.45 लाख रुपए ठग लिए। पता त​ब चला जब उनके बैंक खाते से रुपए निकलने का मोबाइल पर मैसेज आया।

इस पर आइएएस सांवरमल वर्मा ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत पेटीएम से संपर्क कर पेमेंट रुकवा दिया। मगर तब तक ठग 25 हजार रुपए निकाल चुका था। पेटीएम ने बाकी के 2.20 लाख रुपये रिकवर करके आइएएस के खाते में वापस डलवा दिए। जयपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+