RCA President: अशोक गहलोत के बेटे के इस्‍तीफे के बाद अब आरसीए का अगला 'वैभव' कौन?

Who Will New President of RCA: राजस्‍थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) की पिच पर सियासी पारी खेली जा रही है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत आरसीए से आउट हो चुके हैं। अगले सलामी बल्‍लेबाज (अध्‍यक्ष) के रूप में भाजपा के दो दिग्‍गजों के बेटों में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

खबर है कि अब भाजपा की भजन लाल शर्मा सरकार में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के धनंजय सिंह व तारानगर से पूर्व विधायक रहे राजेंद्र सिंह राठौड़ के बेटे पराक्रम की आरसीए में एंट्री हो सकती है। दोनों की ही मजबूत दावेदारी बताई जा रही है।

Parakram Singh Dhananjai Khimsar Vaibhav Gehlot

दरअसल, राजस्‍थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्‍यक्ष वैभव गहलोत व सचिव भवानी समोता के गुट के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। सरकार बदलते ही सचिव के गुट ने वैभव गहलोत के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाने की तैयारी कर ली।

सूत्रों के हवाले से खबर तो यहां तक की सामने आई कि वैभव गहलोत के खिलाफ लाए जाने वाले अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर 25 से ज्‍यादा जिला संघों ने तीन चौथाई बहुमत की तैयारी कर ली थी। इस बीच वैभव गहलोत ने सोशल मीडिया पर अपने इस्‍तीफे की घोषणा कर दी।

इस्‍तीफे के बाद क्‍या बोले वैभव?

26 फरवरी 2024 को आरसीए अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफे के बाद कहा कि जयपुर स्थित सवाई मानसिंह खेल स्‍टेडियम को लेकर MOU तो कांग्रेस सरकार के दौरान भी आगे बढ़ाया जा सकता था, लेकिन उन्होंने कभी भी नियमों के खिलाफ जाकर कभी काम नहीं किया। RCA पर कार्रवाई मौजूदा सरकार की मंशा साफ झलकती है। भाजपा सरकार हमें काम नहीं करने देना चाहती, इसीलिए मैंने इस्तीफा का निर्णय लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+