OPINION: राजस्थान में राजीव गांधी शहरी और ग्रामीण ओलम्पिक खेल अशोक गहलोत की अभिनव पहल, जानिए सियासी मायने
राजस्थान में इन दिनों सरकार और खेलों का बेहतरीन मिलाप चल रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आमजन के कल्याण के लिए न सिर्फ बेहतरीन योजनाएं ला रहे हैं। बल्कि सामाजिक जुड़ाव और बेहतर स्वास्थ्य के लिए खेलों का भी आयोजन कर रहे हैं। सीएम गहलोत का मानना है कि इससे प्रदेश के युवा खिलाडियों को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही उन्हें खेल को खेल की भावना से खेलने की सीख भी मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश में आमजन के सामजिक जुड़ाव और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ राजीव गांधी शहरी और ग्रामीण ओलम्पिक करवा रहे हैं। प्रदेशभर में होने वाले इस आयोजन की शुरुआत सीएम गहलोत ने 5 अगस्त को की गई है। इसके तहत पूरे राज्य में गांवों और शहरों में खेलों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के 11 हजार 252 ग्राम पंचायतों और 538 नगरीय निकायों के 10 वर्ष से लेकर 82 वर्ष तक के 58.51 लाख खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। राजनीति के जानकारों की मानें तो प्रदेश में खेल प्रतिस्पर्धाओं को प्रोत्साहन देने के लिए सीएम गहलोत ने यह अभिनव पहल की है। महंगाई राहत कैंप के सफलतम आयोजन के बाद अब प्रदेशवासी खेलों के जरिए गहलोत सरकार से सीधे तौर पर जुड़ेंगे।
आमजन का खेलों के प्रति होगा जुड़ाव
खेल विभाग के शासन सचिव नरेश कुमार ठकराल मुताबिक इन खेलों में कुल 58.51 लाख खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमें ग्रामीण खेलों में 46 लाख 12 हजार 365 और शहरी खेलों में 12 लाख 38 हजार 267 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इस आयोजन में 11 हजार 252 पंचायतों एवं 535 नगर निकायों में एक साथ यह खेल शुरू होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा वर्ष 2023-2024 की अनुपालना में राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाना है।जिसके लिए 130 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

इन खेल प्रतिस्पर्धाओं का होगा आयोजन
कार्यक्रम के मुताबिक राजस्थान के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान और ग्रामीणों द्वारा कबड्डी प्रदर्शन मैच भी खेला जाएगा। शासन सचिव नरेश कुमार ठकराल के मुताबिक 5 अगस्त से 18 सितंबर तक आयोजित होने वाले राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलो में सात-सात खेल स्पर्धाएं प्रस्तावित हैं।ग्रामीण ओलंपिक में कबड्डी, शूटिंग बॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल और रस्साकशी स्पर्धाएं होंगी। शहरी ओलिंपिक में कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल, बास्केटबॉल स्पर्धाएं होंगी।
Recommended Video
प्रदेश के युवाओं को प्रोत्साहन देने की कोशिश
जयपुर में सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार ने युवाओं को प्रोत्साहन देने का फैसला किया है। जीवन में खेलों के महत्व से इनकार नहीं किया जा सकता। खेल हमें तत्काल फैसला करने की क्षमता, दूरदृष्टि, जीतने की इच्छा-शक्ति और खेल को खेल भावना से खेलने की सीख देते हैं। ये व्यक्तित्व में निखार भी लाते हैं। राज्य सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं का जिक्र करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बहुत प्रगति की है।
गहलोत के मंत्रियों ने खेली कबड्डी
जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में शहरी और ग्रामीण ओलंपिक की शुरुआत करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने टॉस कर कबड्डी की शुरुआत की। लड़कियों की टीमों का फ्रेंडली कबड्डी मैच हुआ। इसके बाद मंत्रियों ने भी कबड्डी खेली। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, महेश जोशी, अशोक चांदना, गोविंदराम मेघवाल और विधायक व राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल के चेययपर्सन कृष्णा पूनिया ने भी बुजुर्गों, बच्चे और युवा खिलाड़ियों को साथ लेकर कबड्डी खेली। उद्घाटन के दौरान मंत्री-विधायकों के बीच कबड्डी मैच खेला गया। जिसमे ए टीम के कप्तान खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना रहे। चांदना के साथ मंत्री कैबिनेट प्रताप सिंह खाचरियावास और कुछ खिलाड़ी मौजूद थे। जबकि बी टीम के कप्तान कैबिनेट मंत्री महेश जोशी रहे। मंत्री लालचंद कटारिया और विधायक कृष्णा पूनिया, मंत्री गोविंद राम मेघवाल भी जोशी की टीम में शामिल रहे। कबड्डी में मंत्री महेश जोशी की टीम ने जीत दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications