Prahlad Meena : कौन हैं ये IPS अधिकारी जो काट रहे चारा, चूल्हे पर दूध गर्म करते की फोटो भी वायरल?

जयपुर, 5 नवंबर। सोशल मीडिया पर दो तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं। एक में यह शख्स मशीन से पशुओं के लिए चारा काटता नजर आ रहा है तो दूसरी फोटो चूल्हे पर दूध गर्म करते दिख रहा है।

आईपीएस अधिकारी प्रह्लाद सहाय मीना का देसी अंदाज

आईपीएस अधिकारी प्रह्लाद सहाय मीना का देसी अंदाज

तस्वीरें आईपीएस अधिकारी की हैं। नाम है प्रह्लाद सहाय मीना। इनका यह देसी अंदाज सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही इन्हें जमीन से जुड़ा अफसर भी बता रहे हैं।

 दौसा के रहने वाले हैं प्रह्लाद मीना आईपीएस

दौसा के रहने वाले हैं प्रह्लाद मीना आईपीएस

ओडिसा कैडर के आईपीएस अधिकारी प्रह्लाद मीना मूलरूप से राजस्थान के दौसा जिले के गांव दौसा जिले की रामगढ़ पचवारा तहसील छोटे से गांव आभानेरी के शिवराज मीना के बेटे हैं। वर्तमान में ओडिसा के मलकान गिरी में एसपी हैं।

 दिवाली आए हुए हैं गांव

दिवाली आए हुए हैं गांव

दरअसल, आईपीएस प्रह्लाद मीना इन दिनों दिवाली मनाने अपने घर आए हुए हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले मीना भले ही अफसर हैं, मगर गांव आते ही यहां की मिट्टी में रच बस जाते हैं।

ट्विटर हैंडल से शेयर की तस्वीरें

आईपीएस मीना ने अपने ट्विटर हैंडल से दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने दीपावली व गार्वधन पूजा की शुभकामनाएं दी हैं। एक में वे पशुओं के लिए चारा काट रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में दीपावली की मिठाई बनाने के लिए दूध गर्म कर रहे हैं।

 आईपीएस प्रह्लाद सहाय मीणा का परिवार

आईपीएस प्रह्लाद सहाय मीणा का परिवार

आईपीएस प्रह्लाद मीणा गांव आभानेरी के शिवराज मीना व प्रेम देवी के बेटे हैं। इनके पांच बहनें हैं। मीणा का परिवार खेती करता है। पिता शिवराज मीना कभी बटाई खेती किया करते थे। प्रह्लाद मीणा खुद भी गांव आते हैं ​तब खेत में काम करते हैं। पिछले दिनों खेत में काम करते की इनकी तस्वीर भी वायरल हुई थी।

आईपीएस प्रह्लाद मीणा की शिक्षा

प्रह्लाद सहाय मीना ने 12वीं तक की पढ़ाई रामगढ़ पचवारा के सरकारी स्कूल से की है। दसवीं में 70 फीसदी और 12वीं में 71 फीसदी अंक हासिल किए थे। कला संकाय से स्नातक किया। कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद माता-पिता ने प्रह्लाद सहाय मीना को कॉलेज की पढ़ाई के लिए राजधानी जयपुर भेज दिया।

प्रह्लाद मीना छह बार लगे सरकारी नौकरी

1. साल 2008 में बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई के दौरान मीना का चयन भारतीय रेलवे के भुवनेश्वर बोर्ड में गैंगमैन पद पर हुआ।

2. दूसरी नौकरी भारतीय स्टेट बैंक में सहायक/एलडीसी पर लगी। इस नौकरी के साथ-साथ मीना ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी पूरी की।

3. 2010 में भारतीय स्टेट बैंक में ही परिविक्षाधीन अधिकारी के पद पर चयन हुआ।

4. साल 2011 में रक्षा मंत्रालय के रक्षा लेखा विभाग में सहायक लेखा अधिकारी के पद पर पुणे में ज्वाइन किया।

5. पांचवीं नौकरी के रूप में रेलवे मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी बने। दिल्ली में ज्वाइन किया।

6. साल 2017 में चौथे प्रयास में 951 रैंक पर यूपीएससी की सिवि​ल सेवा परीक्षा पास करके ओड़िशा कैडर के आईपीएस बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+