Nirmal Choudhary Video : RU छात्रसंघ अध्यक्ष थप्पड़कांड में पूरे विवाद की जड़ बना निमंत्रण कार्ड
राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी के महासचिव अरविंद जाजड़ा द्वारा महारानी कॉलेज में थप्पड़ मार दिया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Nirmal Choudhary Vs Arvind Jajda : राजस्थान की राजधानी जयपुर के महारानी कॉलेज में छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन समारोह में मंच पर राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी के महासचिव अरविंद जाजड़ा ने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद से जयपुर में छात्र राजनीति एक बार फिर से सुर्खियों में है।

आरयू अध्यक्ष थप्पड़कांड जयपुर
आरयू अध्यक्ष थप्पड़कांड की जड़ में वो निमंत्रण कार्ड है, जिसकी वजह से ये पहेली बना हुआ है कि निर्मल चौधरी को महारानी कॉलेज छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन समारोह में बुलाया गया था या वे बिन बुलाए गए। थप्पड़कांड के बाद सोशल मीडिया में तीन अलग-अलग निमंत्रण कार्ड वायरल हो रहे हैं। महाराज कॉलेज छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन समारोह के दो निमंत्रण कार्ड में अतिथियों में राजस्थान विवि अध्यक्ष निर्मल चौधरी का नाम नहीं है जबकि एक कार्ड में उनका नाम विशिष्ट अतिथि के रूप में लिखा हुआ है।
Recommended Video


छात्रसंघ अध्यक्ष बोली-हमने निर्मल चौधरी को नहीं बुलाया
महारानी कॉलेज परिसर में छात्रों के बीच हुई मारपीट के बाद छात्रसंघ अध्यक्ष मानसी वर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कार्यक्रम में निर्मल चौधरी को नहीं बुलाया गया था। राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ महासचिव अरविंद जाजड़ा बोले कि उन्होंने तो मंच पर बिन बुलाए आए मेहमानों को रोकने का प्रयास किया था।

निर्मल चौधरी बोले-मुझे संयुक्त महासचिव ने बुलाया
इधर, निर्मल चौधरी ने कहा कि उनको महारानी कॉलेज छात्रसंघ संयुक्त महासचिव शहनाज ने बतौर विशिष्ट अतिथि बुलाया था। इसीलिए वे कार्यक्रम में पहुंचे थे। असामाजिक तत्व ने उन्हें धक्का दे दिया। महारानी कॉलेज में खुलेआम हुई गुंडागर्दी पर कॉलेज प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी रहे मौजूद
उल्लेखनीय है कि महारानी कॉलेज छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन समारोह में यह सब केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में हुआ। निर्मल चौधरी स्टेज पर पहुंचे ही थे कि पीछे से अरविंद जाजड़ा ने उनको थप्पड़ जड़ दिया। पूरा वाक्या मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड भी हो गया। इसके बाद छात्र गुटों के बीच कार्यक्रम स्थल पर ही जमकर दंगल हुआ।
ट्विटर पर ट्रेंड करना लगा
महारानी कॉलेज जयपुर में छात्र गुटों की बीच हुई मारपीट के बाद मामला सोशल मीडिया में भी छाया रहा। ट्विटर पर घटना के थोड़ी देर बाद ही #NirmalChoudhary और #Jaipur टॉप ट्रेंड में शामिल हो गए। दूसरे दिन मंगलवार को दोनों ही ट्रेंड में रहे। निर्मल चौधरी को थप्पड़ मारने का वीडियो व कार्यक्रम के निमंत्रण कार्ड वायरल हो रहे हैं।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications