Global Marriage : सगाई की रस्में राजस्थान में निभाई, 7 फेरे ऑस्ट्रेलिया में लिए और कन्यादान हुआ ऑनलाइन

चूरू, 26 नवंबर। राजस्थान में एक अनूठी शादी सामने है। इस ग्लोबल शादी की खास बात यह है कि शादी से जुड़ी कई रस्में राजस्थान के चूरू जिले के गांव सहनाली बड़ी में निभाई गई। सात फेरे ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में लिए और कन्यादान व मंत्रोचार ऑनलाइन हुए। यही नहीं बल्कि सगाई भी छह नवंबर को ऑनलाइन हुई थी। यह शादी 20 नवंबर को हुई थी, मगर अभी भी चूरू जिले में यह चर्चा का विषय बनी हुई है।

कोरोना महामारी के कारण हो रही थी देरी

कोरोना महामारी के कारण हो रही थी देरी

जानकारी के अनुसार चूरू जिले के सहनाली बड़ी के प्रोफेसर डॉ. गजेंद्र सिंह राठौड़ की बेटी दो साल पहले निहारिका व प्रियांगिनी टूरिस्ट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी गई थीं। इसके बाद कोरोना महामारी शुरू हो गई थी। इसलिए दोनों बहन चूरू नहीं लौट सकीं और ऑस्ट्रेलिया भी इनका वीजा बढ़ाती रही।

 आरएस शेखावत आस्ट्रेलिया के एक होटल में मैनेजर

आरएस शेखावत आस्ट्रेलिया के एक होटल में मैनेजर

आस्ट्रेलिया जाने से पहले निहारिका का रिश्ता जयपुर निवासी आरएस शेखावत के साथ तय किया था। आरएस शेखावत आस्ट्रेलिया के एक होटल में मैनेजर हैं। आरएस शेखावत व निहारिका के परिजन दोनों की शादी भारतीय रीति रिवाज से करना चाहते थे, मगर ऑस्ट्रेलिया में रीति-रिवाज से शादी करने वाले पंडित भी नहीं मिल रहे थे।

सहनाली छोटी गांव के पंडित सुरेश शर्मा ने करवाए फेरे

सहनाली छोटी गांव के पंडित सुरेश शर्मा ने करवाए फेरे

रिश्ता तय करने की रस्में गांव सहनाली बड़ी में निभाई गई और फिर शादी लम्बे समय से टलने के कारण परिजनों ने ऑनलाइन शादी करवाने का फैसला किया।

पंडित राजस्थान में और दूल्हा-दुल्हन सिडनी में

पंडित राजस्थान में और दूल्हा-दुल्हन सिडनी में

छह नवंबर को ऑनलाइन रिंग सेरेमनी हुई। 20 नवंबर को सहनाली छोटी गांव के पंडित सुरेश शर्मा ने ऑनलाइन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोनों के फेरे करवाए। पंडित राजस्थान में और दूल्हा-दुल्हन सिडनी में थे।

 शेरवानी का नाप ऑनलाइन ही लिया

शेरवानी का नाप ऑनलाइन ही लिया

यह ऑनलाइन शादी पूरी तरह से भारतीय रीति रिवाज से हुई है। दूल्हा-दुल्हन ऑनलाइन ही बान बैठे। राती जोगा भी हुआ। यही नहीं बल्कि दूल्हा-दुल्हन के लिए शादी की ड्रेस से लेकर अन्य सामान कूरियर के जरिए राजस्थान से सिडनी भेजा गया। शेखावत की शेरवानी का नाप जोधपुर में ऑनलाइन ही लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+