सुबह 5 बजे प्रेमिका से मिलने Jaipur आया दिल्ली का युवक, पति ने बस स्टैण्ड पर कर दिया कत्ल

जयपुर, 21 दिसम्बर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा पुलिस थाना इलाके में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक दिल्ली से अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए जयपुर आया था। प्रेमिका के पति को इसकी भनक लगने पर उसने अवैध संबंध के शक में चाकू से हमला कर युवक योगेश की जान ले ली।

jaipur

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। सूचना पाकर पहुंची विश्वकर्मा पुलिस ने युवक का शव स्थानीय मुर्दाघर में रखवाया और प्रेमिका के पति की तलाश में कई टीमों को रवाना किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली निवासी युवक जयपुर में रह रही अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए मंगलवार सुबह पांच बजे आया था। वह करीब पांच बजे विश्वकर्मा इलाके में रोड नंबर 17 पर उद्योग विहार में बस से उतरा था।

सूचना पाकर प्रेमिका उससे मिलने के लिए बस स्टैंड आई थी। इधर, महिला के पति को इस बात की भनक लग गई। वह भी उसके पीछे पीछे आ गया। प्रेमी और प्रेमिका की मुलाकात हुई। तभी पीछे से महिला का पति वहां आ पहुंचा और उसने पत्नी के प्रेमी की चाकू से वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई।

अलसुबह कड़ाके की ठंड होने के कारण आस-पास लोगों की भीड़ कम ही थी। इसलिये तुरंत किसी को वारदात का पता नहीं चल पाया। बाद में वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को उठवाकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

बता दें क‍ि महिला अपने पति करण और तीन साल की बेटी के साथ जयपुर में विश्वकर्मा इलाके में रह रही है। प्रेमिका से मिलने के लिए योगेश दिल्ली से अक्सर जयपुर आया करता था। योगेश व उसकी प्रेमिका चोरी छिपे मिला करते थे। कुछ वक्त पहले महिला के पति करण को अवैध संबंधों का पता चल गया। तब उसने योगेश को फोन पर धमकियां दी थी कि तू जिस दिन जयपुर आएगा। वो तेरा आखिरी दिन होगा। यह अच्छे से समझ लेना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+