जोधपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने वाले मुंशी को मिली धमकी, आरोपी मुंशी गिरफ्तार
जयपुर, 8 जुलाई। राजस्थान के जोधपुर से नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर धमकाने का मामला सामने आया है। जोधपुर हाईकोर्ट के दो मुंशी नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने को लेकर आपस में उलझ गए। आरोपी मुंशी ने पीड़ित मुंशी को इसे नबी की शान में गुस्ताखी बताते हुए सिर तन से जुदा करने की धमकी दे डाली। हाईकोर्ट एसोसिएशन के दखल के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

व्हाट्सएप पर 6 जून को लगाया था स्टेटस
जोधपुर हाईकोर्ट के मुंशी मुंशी महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने 6 जून को व्हाट्सएप पर नूपुर शर्मा के समर्धन में स्टेटस लगाया। इसकी जानकारी हाईकोर्ट में ही मुंशी का काम करने वाले सोहेल खान को मिली तो उसने महेंद्र सिंह को फोन कर धमकाया। उसने इसे नबी की शान में गुस्ताखी बताते हुए सिर तन से जुदा करने की धमकी दी। जब महेंद्र सिंह ने फोन उठाना बंद कर दिया तो आरोपी सोहेल उसे व्हट्सएप पर मैसेज कर सजा देने की धमकी देने लगा। मामला हाईकोर्ट एसोसिएशन तक पहुंचा। एसोसिएशन ने दोनों में सुलह कराने के प्रयासों के बावजूद भी आरोपी सोहेल खान सजा देने पर अड़ा रहा। इसके बाद जोधपुर पुलिस हाईकोर्ट पहुंची और सोहेल खान को गिरफ्तार कर लिया। हाईकोर्ट मुंशी महेंद्र सिंह राजपुरोहित द्वारा इस मामले को लेकर कुड़ी थाने में मामला दर्ज कराया है।

कोर्ट खुलने पर बढ़ा विवाद
दरअसल महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने 6 जून को व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया था। इस दौरान कोर्ट की छुट्टियां थी। आरोपी सोहेल ने फोन कर महेंद्र को सिर तन से जुदा करने की धमकी दी। इसके बाद महेंद्र ने सोहेल के फोन उठाना बंद कर दिए। आरोपी उसे व्हाट्सएप मैसेज पर धमकाने लगा। पिछले दिनों जब कोर्ट खुले तो महेंद्र सिंह ने जाकर सोहेल से बात की। सोहेल महेंद्र को सजा देने की बात पर अड़ा रहा। इस पर मामला हाईकोर्ट एसोसिएशन तक पहुंच गया। इसके बाद कोर्ट में ही उसे समझाने के प्रयास किए गए। लेकिन वह सजा देने पर अड़ा रहा तो पुलिस में मामला दर्ज कराना पड़ा।













Click it and Unblock the Notifications