जयपुर पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस के MLA, सीएम अशोक गहलोत बोले-'ऐसा नंगा नाच कभी नहीं देखा'

जयपुर। मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी का कोई अन्य विधायक बगावत पर ना उतर आए। ऐसे में मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायकों को राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक होटल में ठहराया जाएगा। बुधवार को विशेष विमान से मध्य प्रदेश कांग्रेस के 91 विधायक जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे हैं।

MP Congress MLA in Reached Jaipur Cm Gehlot reaction on jyotiraditya scindia resign

मध्य प्रदेश के विधायकों की बाड़ाबंदी की पूरी कमान खुद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने हाथ में ले रखी है। इससे पहले सीएम गहलोत ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे पर भी प्रतिकिया दी है। एमपी के विधायकों की अगवानी में जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सब जानते हैं कि लोकतंत्र की हत्या की गई है। हर कोई देख सकता है कि मध्य प्रदेश में किस तरह से विधायकों की खरीद फरोख्त का प्रयास किए जा रहे हैं।

भाजपा नेताओं को नाम लिए बगैर गहलोत ने कहा कि ऐसा नंगा नाच कभी नहीं देखा गया है, जो सत्ता में बैठे हुए लोग कर रहे हैं। ज्योतिरादित्य के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री बोले कि ऐसे अवसरवादियों को बहुत पहले ही पार्टी छोड़ देनी चाहिए थी। कांग्रेस ने उन्हें 18 साल तक काम करने का अवसर दिया, लेकिन मौका मिलते ही मौकापरस्ती दिखा दे। ऐसे लोगों को जनता ही सबक सिखाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+