जानिए कौन हैं यह IAS Monika Yadav जिसकी राजस्थान की पारम्परिक वेशभूषा में तस्वीर हो रही वायरल
सीकर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब किसकी तस्वीर वायरल हो जाए कुछ कह नहीं सकते हैं। एक बड़ी ही प्यारी तस्वीर भी इन दिनों सुर्खियों में है। तस्वीर में राजस्थानी वेशभूषा में एक महिला नवजात को गोद में लिए बैठी है। फोटो के साथ ही कैप्शन लिखा है 'आईएएस मोनिका यादव गांव लिसाड़िया श्रीमाधोपुर की लाडली। सादगी भरा चित्र पहली बार किसी आईएएस का। जय हिंद जय भारत।' सोशल मीडिया पर यह तस्वीर जमकर शेयर की जा रही है। यूजर्स इन्हें बच्चे के जन्म पर बधाइयां भी दे रहे हैं। इस बीच आइए जानते हैं कि आखिर कौन है यह आईएएस मोनिका यादव।
सीकर जिले की रहने वाली है मोनिका यादव
वायरल हो रही तस्वीर सच है। यह तस्वीर राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर तहसील के गांव लिसाड़िया की बेटी मोनिका यादव की है। पिछले दिनों इनके बेटी पैदा हुई। यह तस्वीर तब की है। ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी मोनिका अफसर बनने के बाद अपनी परम्पराओं से गहरा जुड़ाव रखती हैं।
Recommended Video

मोनिका यादव की जीवनी
हरफूल सिंह यादव ने बताया कि मोनिका की शादी नारनौल के सुशील यादव से हुई है। वे भी आईएएस हैं। सुशील वर्तमान में राजसमंद में बतौर एसडीएम कार्यरत हैं। मार्च 2020 में मोनिका ने बेटी को जन्म दिया था। सोशल मीडिया में वायरल हो रही उसकी यह तस्वीर उसी समय की हैं। हरफूल सिंह यादव के मुताबिक बेटी का हमारी सामाजिक परम्पराओं से काफी जुड़ाव है।

मोनिका के पिता हैं आरएएस
मोनिका ने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर उनसे भी एक कदम आगे निकल गई हैं। आईएएस मोनिका के पिता हरफूल सिंह यादव सीनियर आरएएस हैं। वर्तमान में राजस्थान विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत है। मोनिका अभी आईएएस का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। फिलहाल मातृत्व अवकाश पर हैं।

403 रैंक की थी हासिल
सीकर के गांव लिसाड़िया में पैदा हुई मोनिका ने यूपीएससी 2017 में 403वीं रैंक हासिल की। उनका भारतीय रेल यातायात सेवा (अधिनस्थ सेवा) में चयन हुआ है। मोनिका गांव की परम्पराओं और रीति रिवाज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं।

दिसम्बर में लौटेंगी ट्रेनिंग पर
मोनिका यादव को रेलवे का कोटा जोन मिला है। लखनऊ में ट्रेनिंग होगी। फिलहाल मातृत्व अवकाश पर हैं। दिसम्बर 2020 में ट्रेनिंग के लिए लखनऊ लौटेंगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद इन्हें कोटा जोन में पोस्टिंग दी जाएगी।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications