राजस्थान में जालौर के प्रभारी मंत्री अर्जुन बामनिया ने ली फ्लैगशिप योजनाओं को लेकर ली बैठक
जालौर के प्रभारी मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया एवं जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर द्वारा गुरूवार को जालौर जिले की पंचायत समिति परिसर में फ्लैगशिप योजनाओं के संबंध विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री व जालौर प्रभारी मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप फ्लैगशिप योजनाओं के तहत पात्र व्यक्तियों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित करें। प्रभारी मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया एवं जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर द्वारा गुरूवार को जालौर जिले की पंचायत समिति परिसर में फ्लैगशिप योजनाओं के संबंध विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रभारी मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जालौर जिले में सैपलिंग बढ़ाने की बात कहते हुए मिलावट खोरों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच योजना में जिले की प्रगति देख मांग अनुरूप दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण करने की बात कही।

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के छात्रों की ली जानकारी
प्रभारी मंत्री ने रसद विभाग द्वारा बीपीएल एवं अंत्योदय के लाभार्थियों को राशन वितरण के संबंध में जानकारी लेते हुए जिले में इंग्लिश मीडियम स्कूलों में अध्ययनरत वि़द्यार्थियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पालनहार योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं पर जानकारी लेते हुए ऑफलाइन प्रमाण पत्रों को पोर्टल पर ऑनलाइन किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन स्कीम एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदनों की स्थिति देखते हुए लीड बैंक अधिकारी को बैंक स्तर पर लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण करवा आवेदकों को लाभान्वित करने की बात कही। मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना, देवनारायण तथा काली बाई भील छात्रा स्कूटी योजना की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री ने जालौर जिले में संचालित इंदिरा रसोई केंद्रों के बारे में जानकारी लेते इन्दिरा रसोई योजना में भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री किसान ऊर्जा मित्र योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण कर आमजन को लाभांवित कर राहत प्रदान करने की बात कही। उन्होंने सीएम पोर्टल से प्राप्त परिवेदनाओं एवं त्रिस्तरीय जनसुनवाइयो में दर्ज किये गये प्रकरणों पर जानकारी लेते हुए उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने दी योजनाओं की जानकारी
जालौर जिला कलक्टर निशांत जैन ने जिले में चलाए जा रहे नवाचारों कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए विभिन्न योजनाओं के तहत अर्जित जिले की प्रगति से अवगत करवाया। बैठक के उपरांत कैंपेन कायाकल्प अभियान के तहत राशन वितरण केंद्रों का रंग रोगन, सूचना पट्ट पर सूचनाओं व कल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन और राशन प्राप्त करने आ रहे लाभार्थियों के लिए उचित बैठक व्यवस्था, टीन शेड निर्माण के संबंधित अभियान के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। बैठक के दौरान जालोर जिले के प्रभारी सचिव आशुतोष पेडणेकर, रानीवाडा विधायक नारायण सिंह देवल, पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।













Click it and Unblock the Notifications