Mannat Siwach : 11वीं की स्टूडेंट मन्नत सीवाच बनीं Miss Teen Diva 2021, खूबसूरती ने जीता सबका दिल
जयपुर, 6 जनवरी। ये हैं मन्नत सीवाच। महज 16 साल की हैं। राजस्थान की रहने वाली हैं। 11वीं कक्षा में पढ़ती हैं। इसकी खूबसूरती का हर कोई कायल है। मन्नत सीवाच ने मिस टीन दीवा 2021 का खिताब भी जीता है।

श्रीगंगानगर में हुआ मन्नत का जन्म
यूं तो मन्नत सीवाच का जन्म राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुआ, मगर बीते 14 साल से इनका परिवार राजधानी जयपुर में रह रहा है। जयपुर के ही जयश्री पेरीवाल हाई स्कूल से मन्नत 11वीं की पढ़ाई कर रही है।

गुरुग्राम में हुआ ग्रैंड फिनाले
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 29 दिसंबर को गुरुग्राम में हुए ग्रैंड फिनाले हुआ था, जिसमें मन्नत को मिस टीन इंटरनेशनल इंडिया 2021 के ताज से नवाजा गया। 16 वर्षीय मन्नत ने 35 कंटेस्टेंट्स को हराकर ताज अपने नाम किया।
Recommended Video

एक साल की मेहनत लाई रंग
जयपुर के पूर्व सैनिक संदीप सीवाच की बेटी मन्नत ने खिताब जीतने के बाद कहा कि उनकी एक साल की मेहनत आखिर अब रंग लाई। हालांकि उन्हें कामयाबी का अभी लम्बा सफर तय करना है। इसके लिए मेहनत जारी रखेंगीं।

खिताब जीतने के बाद हौसला बढ़ा
मीडिया से बातचीत में मन्नत बताती हैं कि वे कई घंटों तक प्रैक्टिस किया करती थीं। तब जाकर उन्हें यह खिताब मिला है। इस जीत के बाद उनका हौसला कई गुना बढ़ गया है। वे अन्य ब्यूटी पेजेंट में जीतने की उम्मीद करती हैं।

12 साल की उम्र में ट्रेनिंग
बता दें कि मन्नत का बचपन से ब्यूटी क्वीन बनने का ख्वाब था। विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर की ताजपोशी ने मन्नत को काफी प्रभावित किया। इसलिए मन्नत सिर्फ 12 साल की उम्र में ट्रेनिंग शुरू कर दी था। खुद को ब्यूटी कॉन्टेस्ट के लिए तैयार किया।












Click it and Unblock the Notifications