अचानक विरोध जताने सीएमआर पहुंची महिला मोर्चा की पदाधिकारी, पुलिस ने लिया हिरासत में, जानिए पूरा मामला

जयपुर, 26 अगस्त। राजस्थान में महिला अत्याचार पर बढ़ते मामलों पर भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी कार्यकर्ताओं ने जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में गुपचुप तरीके से महिलाएं मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंच गई और प्रदर्शन किया। हालांकि महिलाओं का विरोध प्रदर्शन ज्यादा देर टिक नहीं पाया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें सोडाला थाने ले जाया गया है।

bjp mahila morcha

गोरिल्ला छापामारी के अंदाज में विरोध प्रदर्शन

महिला मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन जयपुर शहर के अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी के नेतृत्व में हुआ। इसमें कुछ ही महिलाएं शामिल थी। प्रदर्शन किरोडी लाल मीणा की गोरिल्ला छापामारी के अंदाज में हुआ। विरोध प्रदर्शन करने में भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियां सफल नहीं हो पाई। इन महिलाओं को एकाएक वहां देखकर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए सभी को जीप में डालकर थाने पहुंचा दिया। हालात यह रहे कि विरोध प्रदर्शन से जुड़े वीडियो और फोटो भी बाहर नहीं आ पाए। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा ने कहा कि हम हर बार महिला अत्याचारों के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते हैं। लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। ना ही अपराधों में कोई कमी आई है। यही वजह है कि हमने मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंच कर अपना विरोध जताने की रणनीति बनाई। इसी के तहत जयपुर शहर महिला मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारियों ने यह प्रदर्शन किया। लेकिन पुलिस ने यहां भी दमनकारी नीति अपनाई।

bjp mahila morcha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+