राजस्थान में खोले जाएंगे 'महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूल', CM ने शिक्षामंत्री को दिए तैयारी करने के निर्देश

जयपुर। राजस्थान में तृतीय श्रेणी के 31 हजार शिक्षक भर्ती किए जाने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक और ऐलान किया है। अब राजस्थान में महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूल खोले जाएंगे। गुरुवार को वर्चुअल शिक्षक सम्मान समारोह में सीएम गहलोत ने घोषणा की है कि प्रदेश में महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूल वहीं पर खोले जाएंगे, जहां मांग होगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षा राज्यमंत्री को प्रदेश में जरूरत के हिसाब से अंग्रेजी के स्कूल खोले जाने की तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।

Mahatma Gandhi English School to be opened in Rajasthan, CM instructs instructor to prepare

सीएम निवास से वीसी के जरिए आयोजित हुए वर्चुअल शिक्षक सम्मान समारोह में सीएम अशोक गहलोत ने महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूल का प्रयोग शिक्षामंत्री डोटासरा का था। प्रदेश में कई जगहों से इंग्लिश स्कूलों की मांग आ रही है।वर्चुवल शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने विभाग की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि शिक्षक तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए हैं। शिक्षक तबादला नीति तैयार है। जल्द ही इसे सीएम के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

डोटासरा ने बताया कि प्रदेश में 200 इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जा चुके हैं। इनमें 65 हजार विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार के फैसलों से 5वीं तक की कक्षा के बस्ते का बोझ 5 किलो 300 ग्राम से 2 किलो 300 ग्राम पर ले आए हैं। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग, मुख्य सचिव राजीव स्वरूप, वेदांता ग्रुप के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+