जयपुर : मेट्रो स्टेशन की 80 फीट ऊंची रेलिंग से कूदी एमपी की युवती, देखें वायरल वीडियो
जयपुर, 12 फरवरी। राजस्थान की राजधानी जयपुर में रामनगर मेट्रो स्टेशन की रेलिंग से कथित तौर पर कूदकर एक युवती ने जान दे दी। मृतका की शिनाख्त मध्य प्रदेश निवासी भारती के रूप में हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार भारती शुक्रवार की रात जयपुर के रामनगर मेट्रो स्टेशन पर पहुंची। यहां वह रेलिंग पर चढ़कर सड़क पर कूद गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर भारती को सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जयपुर के सोडाला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। भारती ने यह कदम क्यों उठाया। इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications