जयपुर के इस लग्जरी रिजॉर्ट में लुत्फ उठाएंगे मध्य प्रदेश के MLA, फ्लोर टेस्ट के वक्त लौटेंगे

जयपुर। ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके दल के 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने पार्टी के विधायकों के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित एक लग्जरी रिसॉर्ट को चुना है। मध्य प्रदेश से कांग्रेस और निर्दलीय समेत 91 विधायक बुधवार दोपहर को जयपुर पहुंचने की खबर है।

एमपी विधायकों का स्वागत करने पहुंचे गहलोत

एमपी विधायकों का स्वागत करने पहुंचे गहलोत

​मध्य प्रदेश से आए कांग्रेस के विधायकों के स्वागत के लिए खुद राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से विधायकों को तीन बसों में बैठाकर दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित होटल ब्यूना विस्ता रिजॉर्ट के लिए रवाना किया गया।

 ब्यूना विस्ता रिजॉर्ट में 42 कमरे बुक

ब्यूना विस्ता रिजॉर्ट में 42 कमरे बुक

जानकारी के अनुसार के मध्य प्रदेश के विधायकों के लिए होटल ब्यूना विस्ता रिजॉर्ट में 42 कमरे बुक करवाए गए हैं। बुधवार सुबह से होटल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। मध्य प्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट 16 मार्च को हो सकता है। तब तक के लिए मध्य प्रदेश के विधायक जयपुर के इसी होटल में ठहरेंगे और फ्लोर टेस्ट के वक्त भोपाल लौटेंगे। मध्य प्रदेश के विधायकों को जयपुर लाने और लग्जरी बसों के जरिए दिल्ली रोड स्थित ब्यूना विस्टा रिसॉर्ट तक पहुंचाने और ठहराने की व्यवस्था में राजस्थान कांग्रेस के आला अफसर जुटे रहे। इसके लिए महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ ने व्यवस्थाएं संभाले रखी।

कमलनाथ ने क्यों चुना ब्यूना विस्टा रिसॉर्ट

कमलनाथ ने क्यों चुना ब्यूना विस्टा रिसॉर्ट

बता दें कि विधायकों के खेमे बदलने के डर से कमलनाथ सरकार द्वारा पार्टी के विधायकों को राजस्थान के जयपुर भेजने के पीछे कई वजह हैं। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और पिछले साल महाराष्ट्र में सरकार बनाने के दौरान सियासी घटनाक्रम चलने पर महाराष्ट्र कांग्रेस विधायकों को जयपुर के ब्यूना विस्टा रिसॉर्ट में रखा था। संभवतया इन्हीं दो वजहों के चलते कमलनाथ ने अपने विधायकों को जयपुर के ब्यूना विस्टा रिसॉर्ट भेजा है।

प्रतिदिन का किराया 1 लाख रुपए तक

प्रतिदिन का किराया 1 लाख रुपए तक

बताया ​जा रहा है कि ब्यूना विस्टा रिसॉर्ट राजस्थान के लग्जरी होटलों में से एक है। इनमें एक प्राइवेट विला का रोजाना का किराया 18 हजार से 1 लाख रुपए तक है। पिछले साल महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायकों को जिस विला में ठहराया गया। उसका प्रतिदिन का किराया 26 हजार रुपए था।

 राजस्थान कांग्रेस नेता पहुंचे ब्यूना विस्टा रिसॉर्ट

राजस्थान कांग्रेस नेता पहुंचे ब्यूना विस्टा रिसॉर्ट

मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायकों को जयपुर के ब्यूना विस्टा रिसॉर्ट में लाए जाने के बाद राजस्थान कांग्रेस के भी कई नेता मुकुल वासनिक, हरिश रावत, सीएम अशोक गहलोत और मंत्री पहुंचे हैं। विला के किराए के अतिरिक्त खाने-पीने का खर्च और सैर-सपाटे के लिए परिवहन और सुरक्षा इंतजामों पर भी लाखों रुपए खर्च होने वाले हैं।

 ब्यूना विस्टा रिसॉर्ट की सुरक्षा बढ़ाई

ब्यूना विस्टा रिसॉर्ट की सुरक्षा बढ़ाई

शाम पौने चार बजे मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक ब्यूना विस्टा रिसॉर्ट पहुंच चुके हैं। उनके साथ सीएम अशोक गहलोत, महासचिव मुकुल वासनिक समेत कई बड़े नेता भी रिसॉर्ट में मौजूद हैं। विधायकों के पहुंचने के बाद रिसॉर्ट के गेट बंद कर दिए गए हैं और सुरक्षा बढ़ा दी गई।

 कई दिन यहीं रुकेंगे विधायक

कई दिन यहीं रुकेंगे विधायक

मध्य प्रदेश के विधायक जयपुर के ब्यूना विस्टा रिसॉर्ट में अटैची व दो से तीन दिन के कपड़े लेकर पहुंचे हैं, मगर किसी भी विधायक को यह नहीं पता है कि वे वापस कब लौटेंगे। बताया जा रहा है कि यहां पर अब आगे की रणनीति बनाई जाएगी और विधायकों को फ्लोर टेस्ट के वक्त ही यहां ले जाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+