Jaipur में आकाशीय बिजली गिरने का Live Video, देखिए किस तरह से गई 11 लोगों की जान?
जयपुर, 12 जुलाई। राजस्थान में हर कोई स्तब्ध है। यह सुनकर कि राजधानी जयपुर के पास आमेर फोर्ट के वॉच टावर पर आसमां से 'मौत' बरसी है। बीती शाम इस पहाड़ी पर लाशें बिछ गई। खूब चीख पुकार मची। संभवतया जयपुर में यह पहला मौका जब 500 मीटर ऊँची पहाड़ी पर आकाशीय बिजली गिरने से एक साथ 11 लोगों की जान चली गई हो।
Recommended Video

जयपुर आकाशीय बिजली की घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि रविवार शाम को आमेर महल के पास स्थित वॉच टावर पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना मोबाइल कैमरे में कैद हुई है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रविवार शाम को जयपुर में बारिश हो रही है। मौसम सुहावना हो रखा। तभी अचानक आमेर महल के पास आकाशीय बिजली गिरती है। बिजली गिरने के दौरान तेज आवाज होती है, जो कई किलोमीटर तक सुनाई देती है।
वन इंडिया हिंदी इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इनके बारे में सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो आमेर किले के आस-पास तलहटी में स्थित घरों से मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड किए गए हैं।
बता दें कि रविवार शाम को मौसम सुहावना होने के कारण बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने आमेर पहुंचे हुए थे। यहां पर आमेर महल के पास वॉच टावर पर सैलानी सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान वॉच टावर पर आकाशीय बिजली गिर गई।
आमेर महल के पास आकाशीय बिजली गिरने के बाद सैलानियों में भगदड़ मच गई। पहाड़ी के पत्थर भी टूटकर गिरने लगे। सैलानी बचाव के लिए पहाड़ी में जहां जगह मिली वहां चले गए। सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन व राहत टीमें मौके पर पहुंचीं।












Click it and Unblock the Notifications