Karnataka Result 2023: कर्नाटक रुझान पर पायलट की प्रतिक्रिया, कहा- "40 प्रतिशत कमीशन वालों को जनता ने नकारा"
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने जन संघर्ष यात्रा के बीच कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सचिन पायलट पेपरलीक और भ्रष्टाचार को लेकर पैदल मार्च कर रहे हैं।

Karnataka Result 2023: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने जन संघर्ष यात्रा के बीच कर्नाटक चुनाव परिणाम को लेकर प्रतिक्रिया जताई है। सचिन पायलट ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में जिन मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था। पार्टी उसमें सफल रही है। पायलट ने कहा कि जनता में 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार को नकारा है। चुनाव से पहले कमीशन वाली सरकार ने हमारे विरुद्ध बड़े स्तर पर दुष्प्रचार किया था। उसके बावजूद हम मुद्दों पर अड़े रहे। उसी का नतीजा है कि कर्नाटक में हम सरकार बना रहे हैं।
जन संघर्ष यात्रा पर हैं सचिन पायलट
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पेपर लीक और भ्रष्टाचार को लेकर अजमेर से जयपुर तक पांच दिवसीय जन संघर्ष यात्रा पर है। पायलट की यात्रा का आज तीसरा दिन है। सचिन पायलट ने आज सुबह जयपुर जिले के दूदू से अपनी पदयात्रा शुरू की है। सचिन पायलट पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे की सरकार में हुए खान घोटाले की जांच और पेपर लीक सहित तमाम मुद्दों को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications