जयपुर के होटल हयात से 1.44 करोड़ की चोरी, डेस्टिनेशन वेडिंग करने तेलंगाना से आया था परिवार
राजस्थान की राजधानी जयपुर के होटल हयात से शादी समारोह के दौरान एक करोड 44 लाख की चोरी हो गई। चोर यहां से सोने-चांदी के जेवरात और कैश से भरा बैग चुरा ले गया। अभी तक चोर का पता नहीं लग पाया है।
जयपुर के मुहाना पुलिस थाना के SI छगनलाल ने बताया कि तेलंगाना के सायबराबाद निवासी नरेश कुमार गुप्ता दवाइयों के कारोबारी हैं। वे अपने बेटे साई रम्मना की डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए जयपुर के होटल हयात में आए हुए थे।

गुप्ता ने पुलिस थाना मुहाना में लिखित रिपोर्ट दी है कि 8 अगस्त को वर-वधू पक्ष के लोग होटल हयात में मौजूद थे। रात करीब साढ़े 11 बजे मंडप के पास से नरेश कुमार गुप्ता की पत्नी का सफेद रंग का बैग चोरी हो गया।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो पता चला कि चोरी रात करीब 10 बजे हुई थी। फुटेज में 13-14 साल का एक लड़का और एक संदिग्ध युवक बारात के साथ होटल में घुसता दिखाई दिया।
कुछ देर बाद उसी बच्चे ने मंडप के साथ से गहने और कैश रखे बैग की चोरी की। फिर होटल के एंट्री गेट के पास खड़े साथी युवक के साथ दोनों भाग निकले।












Click it and Unblock the Notifications