Jaipur Fire: टैंकर में लगी आग देख जयपुर वालों को याद आया IOC ऑयल डिपो अग्निकांड, PM मोदी ने की मुआवजे की घोषणा
Jaipur tanker Blast: राजस्थान की राजधानी जयपुर में 20 दिसंबर 2024 (शुक्रवार) को अजमेर रोड पर भांकरोटा के पास एलपीजी गैस से भरे टैंकर में एक्सीडेंट के बाद आग लग गई, जिससे आठ लोग जिंदा जल गए और दर्जन वाहन आग में जलकर राख हो गए। पीएम नरेंद्र मोदी ने जयपुर हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है। जयपुर टैंकर की आग ने जयपुर आईओसी डिपो अग्निकांड की यादें ताजा कर दी।
Recommended Video
जयपुर टैंकर जैसी भीषण आगजनी 15 साल पहले 29 अक्टबूर 2009 को भी जयपुर के सीतापुरा स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के डिपो में हुई थी। शहर से 15 किलोमीटर दूर आईओसी डिपो अग्निकांड का मंजर भी जयपुर-अजमेर रोड पर भांकरोटा के पास हुए एलपीजी गैस टैंकर हादसे जैसा था।
यह भी पढ़ें- Jaipur Tanker Blast Reason: जयपुर में LPG गैस से भरा टैंकर अचानक कैसे बना आग का गोला? हादसे की वजह आई सामने

जयपुर में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के डिपो में लगी भीषण आग से तीन किलोमीटर तक के रहवासी और औद्योगिक क्षेत्र प्रभावित हुए थे। ऑयल डिपो में भीषण आग से 11 लोगों की जान चली गई थी। वहीं, हादसे में 50 लोग घायल हुए थे। आग इतनी भयंकर थी कि 11 दिन तक इसे बुझाया नहीं जा सका था।
बता दें कि जयपुर आईओसी अग्निकांड में गैस रिसाव के कारण जब धमाका हुआ तो आस-पास के कई मकानों में कंपन जैसा महसूस हुआ था। मकानों के दरार तक आ गई थी। ऐसा ही कुछ जयपुर टैंकर हादसे के दौरान हुआ है। यहां भी एलपीजी गैस टैंकर में जोरदार धमाका हुआ। आस-पास का पूरा इलाका आग का गोला बन गया। टैंकर के साथ-साथ 40 वाहनों ने आग पकड़ ली।

जयपुर हादसे पर राष्ट्रपति ने जताया दुख
भांकरोटा के पास शुक्रवार सुबह करीब छह बजे जयपुर टैंकर सड़क दुर्घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुख जताया। राष्ट्रपति ने कहा कि जयपुर में हुई सड़क दुर्घटना के कारण अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना करती हूं। उनके परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। मेरी प्रार्थना है कि घायल हुए लोग शीघ्र ही स्वस्थ हों।

पीएम मोदी ने की दो लाख के मुआवजे की घोषणा
राजस्थान की राजधानी जयपुर में अजमेर हाईवे पर हुए 20 दिसंबर 2024 को सुबह हुए टैंकर हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने जयपुर टैंकर एक्सीडेंट हादसे में मारे गए हर मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications