श्वेता हत्याकांड जयपुर : नई जिंदगी शुरू करने के लिए पति ने इस शख्स से करवाई पत्नी व बेटे की हत्या, VIDEO

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रतापनगर पुलिस थाना इलाके के जगतपुरा में मां-बेटे की हत्या के मामले को सुलझा लिया गया है। श्वेता तिवारी के पति रोहित तिवारी ने पत्नी व 21 माह के बेटे श्रेयाम की हत्या करवाई थी। चौथे दिन शुक्रवार को जयपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए रोहित तिवारी और उसके साथी सौरव को गिरफ्तार किया है।

Shweta tiwari shriya Murder Case jaipur

रोहित तिवारी दिल्ली का, श्वेता तिवारी कानपुर की

रोहित तिवारी दिल्ली का, श्वेता तिवारी कानपुर की

पुलिस की जांच में सामने आया कि सारे सबूत श्वेता तिवारी के पति दिल्ली निवासी रोहित तिवारी की तरफ इशारा कर रहे थे। रोहित डेढ़ साल से जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर आईओसीएल मैनेजर के रूप में कार्यरत है। कड़ी से कड़ी जोड़ने के बाद पुलिस जांच में सामने आया कि जयपुर से पहले रोहित की पोस्टिंग राजस्थान के उदयपुर में थी।

 जयपुर से पहले उदयपुर में थी रोहित की पोस्टिंग

जयपुर से पहले उदयपुर में थी रोहित की पोस्टिंग

उदयपुर में पोस्टिंग के दौरान हरि सिंह नाम का व्यक्ति रोहित के सम्प​र्क में आया था। हरि सिंह ने रोहित से अपने साले सौरभ से मुलाकात करवाई। सौरभ जयपुर का रहने वाला है। इसके बाद रोहित तिवारी की पोस्टिंग जयपुर में ही हो गई। जयपुर में पोस्टिंग के दौरान सौरभ और रोहित के संबंध और ज्यादा दोस्ताना हो गए थे।

 हत्या के आरोपी सौरभ को पहले से जानती थी श्वेता

हत्या के आरोपी सौरभ को पहले से जानती थी श्वेता

इधर, पत्नी श्वेता के साथ रोहित के संबंध दिनोंदिन खराब होते जा रहे थे। 3 जनवरी 2020 को रोहित ने सौरभ के साथ मिलकर अपनी पत्नी श्वेता तिवारी की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत सौरभ मंगलवार को रोहित के फ्लैट पर आया। जहां श्वेता अपने बच्चे के साथ अकेली थी। चूंकि सौरभ को वह पहले से जानती थी। इसलिए उसने दरवाजा खोल दिया और सौरभ के लिए चाय बनाई।

 अदरक कूटने वाली मूसली से ली श्वेता तिवारी की जान

अदरक कूटने वाली मूसली से ली श्वेता तिवारी की जान

नाश्ता करने के बाद सौरव ने अदरक कूटने वाली मूसली से श्वेता के सिर में वार करके हत्या कर दी। उसके बाद चाकू से गला रेत दिया। फिर वह 21 माह के श्रेयाम को उठाकर ले गया और उसकी भी हत्या करके शव फ्लैट के पीछे खाली जमीन पर पटक दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया।

रोहित तिवारी ने सौरभ को दिया पैसों का लालच

रोहित तिवारी ने सौरभ को दिया पैसों का लालच

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि रोहित पत्नी श्वेता की हत्या करने के लिए सौरभ को कुछ पैसों का लालच दिया था। रोहित पत्नी श्वेता की हत्या करवाने के बाद जिंदगी नए सिरे से शुरू करना चाहता था। फिलहाल प्रतापनगर पुलिस रोहित और सौरभ से पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+