जयपुरः मजदूरी करने वाली महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

जयपुर। राजस्थान के जयपुर की पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी और एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। जयपुर के चंद्रवाजी पुलिस स्टेशन के एसएचओ विक्रांत शर्मा ने बताया कि पूनम चंद गोयार की पत्नी अंजू का अकबर से प्रेम संबंध था।

jaipur police disclose case of murder and arrested three accused

बीते शुक्रवार की रात को आरोपी अकबर और उसके दो दोस्त गोयार को अचरोल में एक जगह ले गए, जहां उन्होंने शराब का सेवन किया। इसके बाद पूनम चंद गोयार को मौत के घाट उतार दिया। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पता चला ति पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से हत्या की साजिश रची।

एसएचओ शर्मा ने कहा कि पत्नी अजू, अकबर और अकबर के दोस्त अलाउद्दीन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस पूरे मामले में अभी तक दो आरोपी फरार हैं। उन्होंने बताया कि अंजू जयपुर जिले के सांभर शहर की रहने वाली है और मजदूरी करती है। जबकि आरोपी अकबर और अलाउद्दीन जयपुर शहर के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ेंः श्मशान घाट के पास रह रहे साधु और युवक की गैस सिलेंडर से कुचलकर निर्मम हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+