श्मशान घाट के पास रह रहे साधु और युवक की गैस सिलेंडर से कुचलकर निर्मम हत्या

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में दीपावली की रात श्मशान के नजदीक रहने वाले साधु सहित दो लोगों की कुचल कर की गई निर्मम हत्या ने हड़कम्प मचा दिया। वारदात की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई और पुलिस ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है।

moradabad brutal murder of sant and unknown person

दरअसल कस्बे के एक कोने पर बने कांशीराम नगर के नजदीक शमशान के बाहर बने मकान में रहने वाले गिरी बाबा और एक अज्ञात व्यक्ति की बदमाशों ने गैस के सिलेंडर से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी। दो लोगों की हत्या ने पूरे इलाके मे हड़कम्प मचा दिया है। सूत्रों के अनुसार गिरी बाबा वहां रह कर तंत्र-मंत्र से इलाज करने का काम करते थे। रविवार की बीती रात को अज्ञात बदमाशों ने दोनों का सिर कुचल कर हत्या कर दी।

सूचना मिलने पर थाना पुलिस के साथ साथ एसपी देहात भी मोके पर पहुंच गए और मामले की गम्भीरता को देखते हुए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड टीम को बुलवाकर जांच में जुट गए हैं। घटना स्थल पर दोनों के शव आसपास ही पड़े रहे और हत्या में प्रयुक्त सिलेंडर कुछ दूर पड़ा हुआ मिला। इस मामले मे जानकारी देते हुए एसपी देहात उदय शंकर ने बताया कि पुलिस की तीन टीम बना कर जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जायेगा।

यह भी पढ़ेंः पति का था कई औरतों से संबंध तो पत्नी ने 5 लाख रुपये में रच डाली हत्या की साजिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+