जयपुर पुलिस नेपाल से पकड़ लाई दिल्ली की लेडी डॉन ईशा परियार को, 1 करोड़ की लूट में थी वांटेड
जयपुर, 4 अक्टूबर। राजधानी जयपुर के मुरलीपुरा इलाके में 17 अक्टूबर 2020 को श्री बालाजी ज्वैलर्स में डकैती की वारदात में शामिल एक शातिर महिला ईशा परियार को जयपुर पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया है। ईशा परियार के तार दिल्ली में गैंगस्टर मुकिम काला व सादर खान गैंग से जुड़े हैं। यह जयपुर में वारदात को अंजाम देने के बाद नेपाल में फरारी काट रही थी।

सब इंस्पेक्टर संदीप, कांस्टेबल मुकेश व प्रकाश ने लगातार सोशल मीडिया पर सर्च किया। तब इसके बारे में हिंट मिला।
इसे नेपाल से भारत बुलाने के लिए दोनों पुलिसकर्मियों ने उच्चाधिकारियों के निर्देशन में जाल बिछाया। फिर पुलिसकर्मियों ने ईशा से सम्पर्क साधा और खुद को राजस्थान का बड़ा गैंगस्टर होना बताया। यह भी कहा कि जयपुर में एक बड़ी लूट वारदात को अंजाम देने के लिए गैंग में एक महिला सदस्य की जरूरत है। उन्होंने महिला को बताया कि हाल ही में 1 करोड़ की लूट की वारदात की है। इसलिए वो अपनी मर्जी के मुताबिक अपना हिस्सा ले सकती है।
पुलिस के जाल में फंसी ईशा परियार नेपाल से बस में बैठकर भारत के लिए रवाना हो गई। वह सोनाली बॉर्डर पार कर आगरा पहुंच गई। वहां दोनों पुलिसकर्मियों ने उससे संपर्क किया। इसके बाद इशारा मिलते ही आसपास मौजूद मुरलीपुरा थाने के अन्य पुलिसकर्मियों ने ईशा को पकड़ लिया। फिर जयपुर लाकर गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी (पश्चिम) प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार ईशा परियार उर्फ इशु सिंह उर्फ निशा उर्फ बिट्टू है। वह मूल रुप से नेपाल में वार्ड नंबर 13 नगरपालिका रत्ननगर जिला चितवन (नारायणी) में रहती है। जो कभी-कभी दिल्ली में मालवीय नगर थाना क्षेत्र में प्लॉट नंबर 23 ए, फर्स्ट फ्लोर, खिड़की कस्बे में भी रहती है।












Click it and Unblock the Notifications