जयपुर : करोड़ों रुपए की ठगी के बाद बन गया साधु, पुलिस वृंदावन से पकड़कर लाई

जयपुर। राजस्थान के जयपुर की चित्रकूट थाना पुलिस ने कई लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी कर वृंदावन में साधू के भेष में छुपकर रह रहे एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। डीसीपी वेस्ट कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि आरोपी तनय कुमार पारीक को मुखबिर की सूचना पर यूपी के वृंदावन से पकड़ा है। वह पुलिस कार्रवाई के डर से साधु के वेश में वहां अपना जीवन बीता रहा था। ऑनलाइन बिजनेस करने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। इस पर जयपुर के चित्रकूट पुलिस थाने में पीडितों द्वारा मामला दर्ज होने के बाद से ही फरार हो गया था। तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई थीं।

Jaipur Police Arrested A monk from Vrindavan for Fraud of crore Rupees

चित्रकूट थाना प्रभारी वीरेंद्र कुरील ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पी​ड़ित राकेश मिश्रा निवासी सीकर हॉल ओमेक्स सिटी बगरू सहित विकास, रोहित, धर्मेश, उर्मिला, रामरक्षपाल, अमित, रोहित, विशाल, पुनित सुरेन्द्र, इरफान व संजू ने 13 जून 2020 को थाने में मामला दर्ज करवाया था कि आरोपित तनय पारीक ने 2019 में अपनी फर्म में ऑनलाइन कार्य करने के लिए सम्पर्क किया।

खुद की फर्म में ऑनलाइन कम्पनी अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, गूगल-पे में इन्वेस्टमेंट के नाम से तीन-चार सौ लोगों से करोड़ों रुपए ठग लिए। जब लोगों को इस ठगी का पता चला तो दिए गए रुपए मांगे तो कुछ दिनों तक तो टाल-मटौल करता रहा और बाद में फोन बंद कर फरार हो गया। फिलहाल आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+