Rajasthan Nagar Nigam Election : जयपुर, कोटा व जोधपुर नगर निगम के नतीजे घोषित, अब पार्षदों की बाड़ेबंदी
जयपुर। राजस्थान नगर निगम चुनाव 2020 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जयपुर, कोटा व जोधपुर की छह नगर निगम के मतों की गणना मंगलवार को हुई, जिनमें सत्ताधारी दल कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा में कांटे का मुकाबला देखा गया।

बात करें राजधानी जयपुर की तो अब तक घोषित परिणाम के आधार पर जयपुर हैरिटेज नगर निगम और जयपुर ग्रेटर नगर निगम में से एक पर कांग्रेस और दूसरे में भाजपा को बढ़त नजर आ रही है। वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में आधे में भाजपा आधे में कांग्रेस की जीत हुई है। यदि कोटा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो यहां पर 50-50 का फार्मूला देखने को मिल है। हालांकि कोटा उत्तर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। कोटा दक्षिण में भाजपा-कांग्रेस में बराबर की टक्कर रही है।
राजस्थान में नगर निगम चुनाव 2020 के नतीजे आने के बाद पार्षदों की बाड़ेबंदी शुरू हो गई। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस जयपुर के बाण रिसोर्ट्स या शकुन होटल में कांग्रेस पार्षदों को ठहराने की व्यवस्था में लगी हुई है।
ऐसे में कांग्रेस दोनों निगमों में अपना बोर्ड बनाने में पूरा दमखम लगा रही है। भाजपा भी अपना बोर्ड बनाने का दावा कर रही है। बता दें कि 10 नवंबर को सभी 6 नगर निगमों में मेयर का चुनाव होना है। अब देखना होगा इन दोनों दलों के दावे किस ओर कर करवट लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications