जयपुर न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

Himachal landslide: जयपुर की दीपा शर्मा ने KBC में जीती थी इतनी रकम, कंगना रनौत ने जताया दुख

jaipur doctor deepa sharma, himachal landslide, himachal landslide deepa sharma, kangana ranaut deepa sharma, Jaipur Doctor no more, Jaipur Doctor deepa sharma lost life, deepa sharma in KBC, jaipur doctor participated K

Google Oneindia News

जयपुर, 26 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में रविवार को लैंडस्लाइड होने से 9 सैलानियो्ं की दर्दनाक मौत हो गई। इन 9 लोगों में से 4 लोग राजस्थान के थे। ​सीकर के बियानी परिवार के तीन लोग और जयपुर की आयुर्वेदिक डॉक्टर दीपा शर्मा थीं। दीपा शर्मा की मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी काफी परेशानी हो गईं, उन्होंने दीपा शर्मा को याद करते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। वहीं दीपा शर्मा कौन बनेगा करोड़पति में भी नजर आ चुकीं थीं।

आयुर्वेद डॉक्टर दीपा भी हुईं लैंडस्लाइड का शिकार

आयुर्वेद डॉक्टर दीपा भी हुईं लैंडस्लाइड का शिकार

बता दें कि रविवार (25 जुलाई) को शाम को अचानक किन्नौर जिले में पहाड़ों से भूस्खलन होना शुरू हो गया, जिसके बाद पहाड़ों से बड़े-बड़े पत्थर तेज रफ्तार में नीचे आकर तबाही मचाने लगे। इस दौरान बटसेरी के गुंसा के पास चट्टानें की चपेट में आकर बटसेरी पुल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं आसपास खड़ी गाड़ियां भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उन्हीं पत्थरों की शिकार दीपा शमा भी हो गईं। आयुर्वेद डॉक्टर दीपा जयपुर में गुर्जर की थड़ी की रहने वाली थीं।

केबीसी के 7वें सीजन में आई थीं नजर

केबीसी के 7वें सीजन में आई थीं नजर

दीपा शर्मा साल 2013 में कौन बनेगा करोड़पति में भी नजर आई थीं। केबीसी के 7वें सीजन में दीपा ने हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने 6 लाख 40 हजार रुपये की रकम भी जीती थीं। यहां तक की उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ अपने फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। दो साल पहले 6 अक्टूबर 2019 को उन्होंने इंस्टाग्राम पर केबीसी की यादों का एक कोलाज भी शेयर किया था, जिसमें शो के दौरान की उनकी सारी फोटोज थीं। इसके साथ ही 11 अक्टूबर को उन्होंने अमिताभ बच्चन को बर्थ डे विश करने के लिए केबीसी के फोटोज का यूज किया था।

कंगना रनौत ने व्यक्त किया दुख

कंगना रनौत ने व्यक्त किया दुख

वहीं डॉ. दीपा शर्मा के निधन पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी दुख व्यक्त करते हुए एक स्टोरी शेयर की थी। कंगना ने बताया कि वह उनकी बड़ी फैन थीं। कंगना के मुताबिक जब एक बार वो जयपुर में शूटिंग कर रही थी। तो उनके कई फैन्स होटल की लॉबी में उनका इंतजार कर रहे थे। इस दौरान दीपा शर्मा ने उनको देखकर चिल्लाया और जोर से मेरे गले लगा लिया। तभी से ही वो उनके संपर्क में थी।

देखिए हादसे का डरा देने वाला वीडियो

वहीं हिमाचल में हुए भूस्खलन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो बेहद डरा देने वाला है। वीडियो में साफ देखा जा सकता कि कैसे पहाड़ से अचानक बड़े -बड़े पत्थर टूटकर नीचे की तरफ तबाही मचा रहे है। जिसकी चपेट में आकर कई वाहन, स्कूल और घर टूट जाते हैं। यहीं नहीं बास्पा नदी पर बना लोहे का पुल भी एक ही पत्थर की चोद से तहस-नहस हो जाता है।

Himachal landslide Video : बियाणी परिवार सीकर के 3 सदस्य व जयपुर डॉक्टर की मौत, आखिरी फोटो ViralHimachal landslide Video : बियाणी परिवार सीकर के 3 सदस्य व जयपुर डॉक्टर की मौत, आखिरी फोटो Viral

Comments
English summary
jaipur doctor deepa sharma lost life in himachal landslide she participated KBC।
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X