कृषि कानूनों के विरोध में राजस्थान में भी प्रदर्शन, दो घंटे जाम रहा जयपुर-दिल्ली हाईवे
जयपुर। कृषि कानूनों के विरोध दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत पंजाब हरियाणा के किसानों के समर्थन में दूसरे प्रदेशों के किसान भी आते दिख रहे हैं।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार को कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कृषि बिल को लेकर विरोध में 2 घंटे का सांकेतिक चक्का जाम किया। जयपुर-दिल्ली रोड पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए और कृषि बिल को वापस लेने की मांग की।
चक्का जाम में किसान सभा के जनरल सेक्रेटरी तेज सिंह और सोशल एक्टिविस्ट निशा सिद्धू के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, इस चक्काजाम के दौरान पुलिस ने हाईवे के ट्रैफिक को डाइवर्ट किया। प्रदर्शकारियों ने कहा कि अगर कृषि कानूनों को केंद्र द्वारा वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। चक्का जाम दोपहर 12 से दोपहर 2 बजे तक जारी रहा।
इसके अलावा गुरुवार को राजस्थान के कोटा, अलवर और बीकानेर समेत अन्य जगहों के किसानों के विरोध प्रदर्शन की खबरें आई हैं। बता दें कि 26 नवंबर से दिल्ली बॉर्डर पर हरियाणा और पंजाब के किसान कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications