IPL Auction 2022 : पहली बार आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान के होंगे 19 खिलाड़ी, रवि बिश्नोई को मिले 4 Cr
जयपुर, 3 फरवरी। साल 2022 का आईपीएल राजस्थान के लिए कुछ खास होगा, क्योंकि आईपीएल ऑक्शन में पहली बार राजस्थान से 19 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कर्नाटका की राजधानी बेंगलुरू में 12 और 13 फरवरी को आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन होगा।

रवि बिश्नोई चार करोड़ में रिटेन
हाल ही टीम इंडिया में जगह बनाने वाले राजस्थान के जोधपुर निवासी क्रिकेटर रवि बिश्नोई को लखनऊ चार करोड़ में पहले ही रिटेन कर चुकी है। ऐसे में मीडियम पेसर राजस्थान के ही खिलाड़ी दीपक चाहर उनसे आगे निकल सकते हैं।

दीपक चाहर सबसे महंगे खिलाड़ी!
खेल प्रेमियों में यह भी उम्मीद है कि आईपीएल ऑक्शन 2022 में दीपक चाहर राजस्थान के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं, क्योंकि दीपक चाहर का बेस प्राइस ही दो करोड़ रुपए है।

राजस्थान के खेम प्रेमियों में खुशी की लहर
2022 आईपीएल ऑक्शन में एक तरफ राजस्थान के अब तक सर्वाधिक 19 खिलाड़ियों के हिस्सा लेने से खेम प्रेमियों में खुशी की लहर है। वहीं, राजस्थान रणजी कप्तान अशोक मेनारिया, दीपक कड़वासरा, अराफात, सलमान, आदित्य गढ़वाल, समरप्रीत यश, शिवा, रजत और अंकित लांबा के बाहर होने से मायूसी भी है।

राजस्थान के करोड़पति खिलाड़ी
राजस्थान के क्रिकेट कई खिलाड़ी आईपीएल ऑक्शन के करोड़पति क्लब में शामिल हो गए हैं। रवि बिश्नोई चार करोड़, कमलेश नागरकोटी 3.2 करोड़, खलील अहमद 3 करोड़ और राहुल चाहर 1.9 करोड़ में खरीदे जा चुके हैं।

राजस्थान के खिलाड़ियों का बेस प्राइज
आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान के खिलाड़ी दीपक चाहर का बेस प्राइज 2 करोड़ है। वहीं, राहुल चाहर का बेस प्राइज 75 लाख व खलील अहमद का बेस प्राइज 50 लाख रुपए रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications