Jaipur Double Murder : मां की हत्या के बाद किडनैप किए गए 21 माह के बच्चे को भी मार डाला

जयपुर। राजधानी जयपुर के श्वेता तिवाड़ी हत्याकांड में अब बच्चे का भी शव बरामद हुआ है। प्रताप नगर पुलिस थाना इलाके के जगतपुरा के एक अपार्टमेंट में मां की हत्या के बाद किडनैप किए गए इस 21 माह के बच्चे को बचाया नहीं जा सका। दूसरे दिन बुधवार को उसका शव प्रताप नगर में ही झाड़ियों में पड़ा मिला है। फिलहाल मां-बेटे की हत्या के आरोपियों को पता नहीं चल पाया है।

आईओसीएल मैनेजर का बेटा था श्रीयाम

आईओसीएल मैनेजर का बेटा था श्रीयाम

जयपुर डीसीपी राहुल जैन ने बताया कि सांगानेर एयरपोर्ट पर आईओसीएल में सीनियर मैनेजर पद पर कार्यरत दिल्ली निवासी रोहित तिवाड़ी अपनी पत्नी कानपुर निवासी श्वेता तिवाड़ी के साथ जयपुर के प्रताप नगर स्थित यूनिक टावर के फ्लैट नम्बर 130 में रह रहा था। इनके 21 माह का एक बेटा श्रीयाम था।

 पड़ोसियों ने दोपहर को देखा था श्वेता को

पड़ोसियों ने दोपहर को देखा था श्वेता को

मंगलवार सुबह रोहित तिवाड़ी काम पर चले गए थे। फ्लैट में दोपहर तक सब कुछ ठीक था। पड़ोसियों ने रोहित की पत्नी श्वेता को दोपहर को फ्लैट की बालकॉनी में कपड़े सुखाते देखा था। शाम करीब चार बजे नौकरानी फ्लैट पर आई तब वारदात का पता चला।

 पिता से मांगी तीस लाख की फिरौती

पिता से मांगी तीस लाख की फिरौती

श्वेता के पति रोहित तिवारी ने मुकदमा दर्ज करवाया, जिसमें पत्नी की हत्या और 21 महीने के बच्चे के लापता होने की बात लिखी थी। साथ ही रोहित तिवारी ने एफआईआर में ये भी लिखा कि उसके मोबाइल पर बच्चे के अपहरण होने का मैसेज लिखा है। उसकी एवज में 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है।

 मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने श्वेता के शव का पोस्टमार्टम कराकर महिला के पीहर पक्ष को सौंप दिया है। वहीं, बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। दूसरी ओर जयपुर पुलिस फ्लैट के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+