Jaipur : मैनेजर की पत्नी की हत्या कर उठा ले गए 21 माह का बेटा, पति से मांगी 30 लाख की फिरौती,Video

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रतापनगर थाना इलाके के जगतपुरा में एक महिला की हत्या कर उसके 21 माह के बेटे का अपहरण कर लिया गया। वारदात को मंगलवार शाम किसी अज्ञात ने अंजाम दिया है। बच्चे का अपहरण करने वालों ने महिला के पति को फोन करके 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। दूसरे दिन बुधवार को हत्या व अपहरण की इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा नहीं हुआ है।

कानपुर की रहने वाली थी मृतका

कानपुर की रहने वाली थी मृतका

डीसीपी (ईस्ट) डॉ. राहुल जैन ने बताया कि दिल्ली निवासी रोहित तिवाड़ी जयपुर एयरपोर्ट पर आईओसीएल में सीनियर मैनेजर के पद पर ​कार्यरत है। उसकी शादी कानपुर निवासी श्वेता तिवाड़ी के साथ हुई थी। दोनों के 21 माह का बेटा श्रीयाम है। डेढ़ साल से जयपुर के प्रतापनगर थाना इलाके के जगतपुरा के सेक्टर 16 स्थित यूनिक टॉवर के फ्लैट नम्बर 130 में किराए पर रहते थे।

 नौकरानी आई तब वारदात का पता चला

नौकरानी आई तब वारदात का पता चला

मंगलवार को रोहित ड्यूटी पर चला गया था। घर पर श्ववेता और श्रीयाम अकेले थे। शाम करीब पांच बजे नौकरानी आई तब घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। बैडरूम में श्वेता का शव पड़ा था और काफी खून बह रहा था। नौकरानी चौंक गई और उसने आस-पास के लोगों को घटना के बारे में बताया। फिर सूचना पाकर पुलिस और रोहित भी पहुंच गए।

 भारी चीज से सिर पर हमला

भारी चीज से सिर पर हमला

पुलिस के अनुसार श्वेता की मौत किसी भारी चीज से प्रहार करने के कारण हुई है। उसके सिर में गहरी चोट लगी है। वह पलंग पर पड़ी मिली थी। मौके से एफएसएल टीम ने साक्ष्य उठाए हैं। डॉग स्कवाइड ने घटनास्थल का जायजा लिया है। पुलिस ने श्वेता का शव एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया और वारदात करने वालों की तलाश में जुट गई।

 किसी परिचित पर शक

किसी परिचित पर शक

मीडिया की खबरों के मुताबिक घर में डायनिंग टेबल पर चिप्स के पैकेट और चाय के कप रखे मिले हैं। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि वारदात को किसी ​परिचत से अंजाम दिया है। श्वेता की हत्या करने वाले उसका मोबाइल भी अपने साथ ले गए हैं, जिसकी लोकेशन खंगाली जा रही है। पूरी वारदात के दौरान घर का कोई भी कीमती सामान गायब नहीं पाया गया है।

 पैसे लेकर गांधी नगर बुलाया

पैसे लेकर गांधी नगर बुलाया

जानकारी के अनुसार श्वेता के पति रोहित के पास पत्नी के मोबाइल से मैसेज आया, जिसमें वारदात को अंजाम देने वालों ने बेटे की रिहाई के लिए 30 लाख की फिरौती मांगी। रोहित फिरौती देने को तैयार हुआ तो उसे पैसे लेकर गांधीनगर बुलाया, लेकिन गांधी नगर में कहा आना है। जगह नहीं बताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+