राजस्थान में गणतंत्र दिवस पर जयपुर की चौपाटियों पर गूजेंगे देशभक्ति गीत, हाउसिंग बोर्ड की नई पहल

राजस्थान में आवासन मंडल देश के 74 वें गणतंत्र दिवस को एक खास अंदाज में सेलिब्रेट करेगा। इस मौके पर मानसरोवर एवं प्रताप नगर में स्थित जयपुर चौपाटियों पर दिन भर देशभक्ति के तराने चलाए जाएंगे।

राजस्थान में आवासन मंडल देश के 74 वें गणतंत्र दिवस को एक खास अंदाज में सेलिब्रेट करेगा। इस मौके पर मानसरोवर एवं प्रताप नगर में स्थित जयपुर चौपाटियों पर दिन भर देशभक्ति के तराने चलाए जाएंगे। साथ ही दोनों चौपाटियों को ट्राई कलर में आकर्षक लाइटिंग एवं विशेष सजावट भी की जाएगी। आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर दोनों चौपाटियों पर लाइव म्यूजिक बैंड के माध्यम से देशभक्ति गानों की प्रस्तुतियां होंगी। दोनों ही चौपाटियों पर म्यूजिक बैंड की प्रस्तुतियां दो पारियों में दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे एवं सायं 6 बजे से 10 बजे तक होगी। आगंतुक यहां लजीज व्यंजनों के साथ देशभक्ति गानों का आनंद भी ले सकेंगे। आयुक्त ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित लोगों की फरमाइश पर लाइव म्यूजिक बैंड द्वारा देशभक्ति गानों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले लोग गणतंत्र दिवस की भावना के साथ एक अलग और यादगार अंदाज में सेलिब्रेट करें। आवासन मंडल की यही कोशिश रहेगी। आपको बता दें कि आवासन आयुक्त पवन अरोडा की पहल पर विकसित चौपाटियों ने पिछले कुछ समय में जयपुरवासियों के साथ ही पर्यटकों के दिल में भी अपनी अलग पहचान कायम की है।

pawan arora

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+