बूंदी में बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े चुराए, खौफनाक वारदात से इलाके में आक्रोश

जयपुर, 2 सितम्बर। राजस्थान के बूंदी जिले में अपराधियों ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने 80 साल की बुजुर्ग महिला के पैर से चांदी का कड़ा चुराने के लिए उसे पहले बेहोश किया। फिर उसके पैर काट दिए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना गुरुवार देर रात की है। बूंदी जिले के नैंनवा इलाके में कीरो का झोपड़ा गांव है। यहां एक स्थानीय पत्रकार तुलसीराम सैनी की मां 80 वर्षीय अच्छबी बाई के साथ यह वारदात घटित हुई है। वारदात के समय बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी। इसका ही फायदा बदमाशों ने उठाया। चांदी के कड़े लूटने के लिए पैर काट दिया। घटना के बाद वृद्धा को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर किया गया। यहाँ महिला हालत स्थिर बनी हुई है।

bundi

चांदी के कड़े निकालने के लिए महिला के पैर काटे

पुलिस का कहना है कि 80 वर्षीय अच्छबी बाई घर में सो रही थी। लूट की नीयत से कुछ लोग अंदर घुसे और उन्होंने महिला का गला दबाया। वह बुजुर्ग बेहोश होने लगी तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। दांतली से एक पैर काट लिया। पैर में पड़ी चांदी के कड़े निकाल लिए। इस खौफनाक वारदात के बाद अपराधी फरार हो गए। अच्छबी बाई के बेटे तुलसीराम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद केस दर्ज कर लिया है। पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी ने इस घटना की निंदा की है। वारदात के बाद से इलाके में डर और पुलिस के प्रति गुस्सा है। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने बुजुर्ग महिला के पैर काटने के मामले में प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की है।

bundi

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+