Tina Dabi: सगाई की खुशखबरी देने के बाद टीना डाबी ने शेयर की अपने मंगेतर के साथ खास फोटो

जयपुर, 30 मार्च: यूपीएससी टॉपर टीना डाबी एक बार फिर शादी करने जा रही हैं, जिसकी वजह से वो चर्चा में हैं और गूगल ट्रेंड्स पर ट्रेंड कर रही है। टीना डाबी ने आईएएस अधिकारी डॉ. प्रदीप गवांडे को अपना नया हम सफर चुना है। खुद टीना डाबी ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। टीना ने अपनी सगाई की खुशखबरी देने के बाद अपने मंगेतर के साथ एक खास फोटो भी शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में टीना डाबी ने सभी को धन्यवाद दिया है।

टीना डाबी ने मंगेतर के साथ शेयर की खास फोटो

टीना डाबी ने मंगेतर के साथ शेयर की खास फोटो

आईएएस टीना डाबी ने अपने मंगेतर प्रदीप गवांडे के साथ एक खास फोटो शेयर किया है। यह फोटो सगाई की खुशखबरी देने के बाद इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है, जिसमें दोनों स्माइल करते हुए नजर आ रहे है। फोटो शेयर करते हुए टीना डाबी ने कैप्शन भी लिया है। उन्होंने लिखा, 'कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया पर आज हमें मिली सभी शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। पिछले 24 घंटों में हमें जो प्यार मिला है, वह जबरदस्त है, खासकर महाराष्ट्र से।'

टीना डाबी ने फोटो शेयर कर दी सगाई की खुशखबरी

टीना डाबी ने फोटो शेयर कर दी सगाई की खुशखबरी

आईएएस टीना डाबी दूसरी शादी करने की जानकारी एक तस्वीर शेयर कर दी। टीना ने अपने इंस्टाग्राम पर 2013 बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे के साथ सगाई की तस्वीर को शेयर किया है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। तस्वीर में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। टीना ने जहां लाल रंग की साड़ी पहन रखी है तो प्रदीप ने लाल रंग का कुर्ता पहन रखा है।

टीना डाबी ने फीलिंग का इजहार करते लिखा ये कैप्शन

टीना डाबी ने फीलिंग का इजहार करते लिखा ये कैप्शन

टीना ने प्रदीप के साथ फोटो शेयर कर एक खास पोस्ट लिखी है, जिसमें वो अपने होने वाले पति के लिए अपनी फीलिंग का इजहार कर रही है। टीना ने लिखा, 'तुमने मेरी जिंदगी में मुस्कान बिखेर दी'। तो वहीं, टीना डाबी से शादी की खबरों ने आईएएस प्रदीप गवांडे को सोशल मीडिया पर रातों-रात स्टार बना दिया।

Recommended Video

    IAS Tina Dabi ने फिर शेयर की मंगेतर Pradeep Gawande संग रोमांटिक फोटो | वनइंडिया हिंदी
    प्रदीप से दूसरी शादी करने जा रही है टीना डाबी

    प्रदीप से दूसरी शादी करने जा रही है टीना डाबी

    टीना डाबी दूसरी बार शादी करने जा रही हैं। इससे पहले उन्होंने आईएएस अधिकारी अतहर खान से 2018 में शादी की थी। हालांकि दोनों ने 2020 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया। जिस वक्त दोनों की शादी हुई उस वक्त अतहर राजस्थान में ही तैनात थे लेकिन रिटायर होने के बाद वह जम्मू कश्मीर वापस चले गए।

    UPSC टॉप करके चर्चाओं में आई थी टीना

    UPSC टॉप करके चर्चाओं में आई थी टीना

    साल 2016 में टीना डाबी उस वक्त देशभर में अचानक सुर्खियों में आई थी जब इन्होंने यूपीएससी टॉप किया। इसके बाद सेंकड टॉपर रहे अतहर आमिर खान से इनकी लव मैरिज भी चर्चा में रही।

    कौन हैं प्रदीप के गवांडे

    कौन हैं प्रदीप के गवांडे

    बता दें कि आईएएस टीना डाबी के होने वाले पति का पूरी नाम डॉ. प्रदीप के गवांडे है। ये मूलरूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। राजस्थान कैडर के ही आईएएस हैं। वह मेडिकल क्षेत्र से भी जुड़े हैं। फिलहाल वह ऑर्कियोलोजी एंड म्यूजियम्स राजस्थान में डायरेक्टर हैं। उम्र के फासले की बात करे तो प्रदीप टीना डाबी से 13 साल बड़े हैं। प्रदीप गवांडे का जन्म 9 दिसम्बर 1980 को जबकि टीना डाबी का जन्म नौ नवंबर 1993 को हुआ।

    22 अप्रैल को शाद

    22 अप्रैल को शाद

    टीना डाबी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी कि वह प्रदीप गवांडे के साथ सगाई के बंधन में बंध गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार टीना और प्रदीप अगले महीने 22 अप्रैल को शाम 7 बजे एक निजी होटल में शादी करने जा रहे हैं। टीना के अलावा प्रदीप ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। प्रदीप ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+