IAS Tina Dabi के चैंबर में घुसा UP का राधेश्याम, 2 माह में दूसरी बार पकड़ा गया, जानिए यहां आने की वजह
जयपुर, 12 अक्टूबर। यूपीएससी 2015 की टॉपर और राजस्थान कैडर आईएएस टीना डाबी के चैंबर से एक अनजान युवक को पकड़ा है। महज दो माह में ही यह युवक दूसरी बार आईएएस टीना डाबी के चैंबर में घुसा है। फिलहाल इससे जयपुर की अशोक नगर पुलिस पूछताछ कर रही है।

यूपी के सिद्धार्थनगर का रहने वाला है राधेश्याम
जयपुर के अशोक नगर थानाधिकारी सुरेंद्र सैनी ने बताया कि आईएएस टीना डाबी के चैंबर के पास से पकड़े गए युवक का नाम राधेश्याम मौर्य है। यह उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर का रहने वाला है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि आरोपी युवक साइको है।

सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
एसएचओ सैनी के अनुसार मंगलवार दोपहर को सचिवालय से सूचना मिली थी कि एक अनजान युवक आईएएस अधिकारी टीना डाबी के चैंबर में घुस आया है। आईएएस डाबी ने युवक को देख अपने स्टाफ को बुलाया। स्टाफ ने सचिवालय के सुरक्षाकर्मियों को इत्तला की। फिर सूचना पाकर अशोक नगर पुलिस वहां पहुंची और आरोपी युवक राधेश्याम को पकड़कर थाने ले आई।

दो माह में दो बार आया
बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब राधेश्याम बिना अनुमति के आईएएस अधिकारी टीना डाबी के चैंबर में पहली बार घुसा है। इससे पहले 17 अगस्त 2021 को भी यह टीना डाबी के चैंक में घुसकर उनसे मुलाकात की कोशिश कर चुका है, मगर तब सुरक्षाकर्मियों ने उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई किए बिना ही उसे बाहर भेज दिया था।

सचिवालय की सुरक्षा पर उठे सवाल
राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित सचिवालय सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है। यहां पर मंत्रियों व उच्च अधिकारियों के कार्यालय हैं। आम आदमी बिना पास व जांच पड़ताल के प्रवेश तक नहीं दिया जाता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के राधेश्याम मौर्य का दो बार आईएएस टीना डाबी के चैंबर तक पहुंच जाना सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाता है।

वित्त विभाग में जेएस हैं टीना डाबी
बता दें कि 2016 कैडर की आईएएस अधिकारी वर्तमान में राजस्थान वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले श्रीगंगानगर जिला परिषद सीईओ व भीलवाड़ा एसडीएम भी रह चुकी हैं। साल 2018 में टीना डाबी ने यूपीएससी 2015 सेकंड टॉपर अतहर आमिर खान से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने साल 2020 में तलाक ले लिया। बीते माह जारी यूपीएससी 2020 के नतीजों में टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी ने 15वीं रैंक हासिल की है।

यूपीएससी के टिप्स लेना चाहता है राधेश्याम
पुलिस के अनुसार आरोपी राधेश्याम ने बताया कि वो यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। टीना डाबी यूपीएससी टॉपर है। उनकी बहन रिया डाबी भी इस बार आईएएस बनी हैं। इसलिए राधेश्याम मौर्य टीना डाबी से मिलकर उनसे यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के टिप्स लेना चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications