Tina Dabi Divorce Reason : IAS टीना डाबी की वो फोटो जो तलाक के बाद भी अतहर ने Insta से नहीं हटाई
जयपुर, 11 अगस्त। अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो अफसरों की प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया है। यूपीएससी की यह टॉपर जोड़ी मोहब्बत के इम्तिहान में फेल हो गई है। अब इनकी दोनों की साथ की एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

IAS टीना डाबी और IAS अतहर आमिर खान तलाक केस
राजस्थान की राजधानी जयपुर की फैमिली कोर्ट नंबर-1 ने मंगलवार को IAS टीना डाबी और IAS अतहर आमिर खान के तलाक की डिक्री जारी करने के आदेश दिए हैं।

टीना डाबी और अतहर आमिर ने 2018 में की लव मैरिज
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवाव परीक्षा 2015 में नंबर एक व दो रैंक हासिल करने वाली टीना डाबी और अतहर आमिर की जोड़ी ने 2018 में लव मैरिज की थी।

टीना अतहर की लव स्टोरी का द एंड
राजस्थान कैडर के इन दोनों आईएएस अफसरों की प्रेम कहानी का शादी के महज तीन साल बाद ही द एंड हो गया है। टीना और आमिर ने 17 नवंबर 2020 को जयपुर के पारिवारिक न्यायालय में आपसी सहमती से तलाक की अर्जी लगाई थी।

टीना डाबी अतहर आमिर खान के तलाक की वजह
तलाक की अर्जी में आईएएस टीना डाबी और अतहर आमिर ने कहा था कि वे दोनों अब साथ नहीं रह सकते। इसलिए उनकी शादी को शून्य घोषित किया जाए। हालांकि दोनों ने ही अपने रिश्ते टूटने की वजह को लेकर सार्वजनिक रूप से कभी कुछ नहीं कहा।

अतहर आमिर खान श्रीनगर नगर निगम के आयुक्त
दोनों की राहें जुदा हो जाने के बाद आईएएस अतहर आमिर खान ने राजस्थान कैडर छोड़ दिया और अपने डेपुटेशन पर राज्य जम्मू कश्मीर चले गए। वहां पर अतहर आमिर खान श्रीनगर नगर निगम के आयुक्त पद सेवाएं दे रहे हैं जबकि टीना डाबी जयपुर में वित्त विभाग में संयुक्त सचिव पद पर पोस्टेड है।

सोशल मीडिया पर अनफॉलो
बता दें कि इनके रिश्ते में खटास की खबरें सार्वजनिक उस वक्त होने लगी थीं जब अतहर आमिर ने किसी बात को लेकर टीना को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था।

इंस्टाग्राम बायो से 'कश्मीरी बहू' शब्द भी हटा दिया
इसके बाद टीना ने भी अतहर को अपने ट्विटर से अनफॉलो कर दिया था। IAS टीना ने शादी के बाद अपने नाम के आगे लिखा 'खान' सरनेम हटाने के साथ-साथ इंस्टाग्राम बायो से 'कश्मीरी बहू' शब्द भी हटा दिया था।

इंस्टाग्राम पर यूजर्स अतहर से पूछ रहे सवाल
क्या तलाक के बाद भी अतहर आमिर खान टीना डाबी से प्यार करते हैं? यह सवाल खुद अतहर आमिर खान से ही इंस्टाग्राम पर यूजर्स पूछ रहे हैं। दरअसल अतहर आमिर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर टीना डाबी के साथी वाली कुछ तस्वीरें अभी भी शेयर कर रखी है जबकि टीना डाबी ने अपने इंस्टाग्राम से दोनों की एक साथ की सभी फोटो हटा दी। इनमें से एक तस्वीर पोस्ट करके खान ने डाबी को जन्मदिन विश किया था। वो तस्वीर अभी भी है। यूजर्स कमेंट में उनसे अभी भी टीना डाबी की तस्वीरें नहीं हटाने की वजह भी पूछ रहे हैं।

-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications