Pratibha Verma IAS : सीकर के दांतारामगढ़ की SDM होंगी UPSC Topper प्रतिभा वर्मा, जॉब छोड़कर बनीं अफसर

IAS Officer Transfer in Rajasthan : राजस्‍थान कैडर के 13 आईएएस अधिकारियां के गुरुवार को ट्रांसफर किए गए हैं। इनमें यूपीएससी टॉपर सुश्री प्रतिभा वर्मा को सीकर जिले दांतारामगढ़ का एसडीएम बनाया गया है। बतौर उपखंड अधिकारी प्रतिभा वर्मा की यह पहली पोस्टिंग है। इससे पहले प्रतिभा वर्मा जयपुर जिले के चौमूं में ट्रेनी एसडीएम रहीं। प्राइवेट जॉब छोड़कर भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी बनने वाली प्रतिभा वर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2019 में अखिल भारतीय स्‍तर पर तीसरी रैंक हासिल की थी।

यूपी के सुल्‍तानपुर की बेटी हैं प्रतिभा वर्मा

यूपी के सुल्‍तानपुर की बेटी हैं प्रतिभा वर्मा

बता दें कि आईएएस अधिकारी प्रतिभा वर्मा सुल्‍तानपुर उत्‍तर प्रदेश के रहने वाले हैं। यूपी बोर्ड से दसवीं और सीबीएसई से 12वीं की पढ़ाई की। साल 2014 में प्रतिभा वर्मा ने आईआईटी दिल्‍ली से बीटेक की डिग्री प्राप्‍त की। बीटेक करने के बाद एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी लग गई थी। दो साल तक जॉब किया। फिर जॉब छोड़कर यूपीएससी की तैयारी शुरू की।

 दूसरे प्रयास में आईआरएस बनीं प्रतिभा वर्मा

दूसरे प्रयास में आईआरएस बनीं प्रतिभा वर्मा

दिल्‍ली में रहकर प्रतिभा वर्मा ने यूपीएससी की तैयारी की और अपने पहले प्रयास में असफल हुई। दूसरे प्रयास में प्रतिभा वर्मा यूपीएससी में 489वीं रैंक प्राप्‍त की और आईआरएस अधिकारी बनीं। प्रतिभा का सपना आईएएस बनना था। इसलिए वह भारतीय राजस्‍व सेवा की अधिकारी बनने के बाद भी यूपीएससी की तैयारी करती रही और भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी बनकर ही मानीं।

Pratibha Verma AIR 3 UPSC 2019

Pratibha Verma AIR 3 UPSC 2019

यूपीएससी 2019 की सिविल सेवा परीक्षा में हरियाणा के प्रदीप सिंह ने पहली, दिल्‍ली के जतिन किशोर ने दूसरी और यूपी की प्रतिभा वर्मा ने तीसरी रैंक हासिल की थी। लड़कियों में प्रतिभा वर्मा टॉपर रही थी। प्रतिभा ने बतौर आईएएस सर्विस के होम कैडर यूपी, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान को प्राथमिकता दी थी। प्रतिभा वर्मा को राजस्‍थान कैडर मिला।

 यूपीएससी की तैयारी करते बीमार हो गई थीं प्रतिभा वर्मा

यूपीएससी की तैयारी करते बीमार हो गई थीं प्रतिभा वर्मा

मीडिया से बातचीत में आईएएस अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने बताया कि यूपीएससी 2019 की सिविल सेवा परीक्षा में प्री, मुख्‍य व साक्षात्‍कार तक के सफर में बीमारियों से जूझना पड़ा। साल 2018 में इन्‍हें डेंगू हो गया था। उससे ठीक हुई तो साल 2019 में टायफाइड ने जकड़ लिया। टायफाइड से उभरी तो साल 2020 में डायरिया हो गया। एक के बाद एक बीमारियों के बावजूद प्रतिभा वर्मा ने हिम्‍मत नहीं हारी और अपनी तैयारी जारी रखी।

 आईएएस प्रतिभा वर्मा की जीवनी व परिवार

आईएएस प्रतिभा वर्मा की जीवनी व परिवार

नाम - प्रतिभा वर्मा

जन्‍म - 5 मई 1994
शिक्षा - बीटेक
आईएएस बैच - 2020 राजस्‍थान कैडर
वर्तमान पोस्टिंग - एसडीएम दांतारामगढ़ सीकर
पिता - सुदंश वर्मा, हायर सेकेंड्री टीचर
माता - ऊषा वर्मा, प्राइमरी स्कूल टीचर
बड़ी बहन - प्रियंका वर्मा, डॉक्‍टर दिल्‍ली
बड़े भाई - सुधीर वर्मा, जॉब बेंगलुरु
छोटा भाई -अभिषेक वर्मा

इन 13 आईएएस का हुआ ट्रांसफर

इन 13 आईएएस का हुआ ट्रांसफर

1 पी रमेश - अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, जयपुर मैट्रो रेल कॉरपोरोशन लिमिटेड

2 विश्राम मीणा - आयुक्‍त नगर निगम जयपुर हैरिटेज
3 डॉ खुशाल यादव - संयुक्‍त मुख्‍य कार्यकारी, स्‍टेट हैल्‍थ एश्‍योरेंस एजेंसी जयपुर
4 पूजा कुमारी पार्थ - अतिरिक्‍त आयुक्‍त, वाणिज्‍यकर विभाग
5 सुश्री श्‍वेता चौहान - रजिस्‍ट्रार, सरदार पटेल विश्‍वविद्यालय, पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्‍याय, जोधपुर
6 कनिष्‍क कटारिया - उपखंड अधिकारी रामगंजमंडी कोटा
7 राहुल जैन - उपखंड अधिकारी माउंट आबू सिरोही
8 सोहन लाल - उपखंड अधिकारी बूंदी
9 सुश्री गुंजन सिंह - उपखंड अधिकारी रायसिंह नगर
10 डॉ धीरज कुमार सिंह - उपखंड अधिकारी खींवसर नागौर
11 सिद्धार्थ पालानीचामी - उपखंड अधिकारी उच्‍चैन, भरतपुर
12 सुश्री प्रतिभा वर्मा, उपखंड अधिकारी दांतारामगढ़, सीकर
13 मृदुल सिंह - उपखंड अधिकारी ब्‍यावर, अजमेर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+