दिल्ली में UPSC स्टूडेंट की मौत से जयपुर भी सहमा, मेयर सौम्या गुर्जर ने सील करवाए 2 IAS कोचिंग सेंटर
IAS Coaching Center Jaipur: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित RAU's IAS Study Circle के बेसमेंट तीन छात्रों की अकाल मौत ने पूरे देश को झकझोर रख दिया।
MCD समेत तमाम जिम्मेदारी की पोल खोल दी। राजस्थान की राजधानी जयपुर भी इस हादसे से सहम गया। जयपुर में दो कोचिंग संस्थानों को सील करवाया गया है।

मंगलवार को जयपुर नगर निगम ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर ने शहर में गोपालपुरा बाइपास स्थित कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। फायर एनओसी नहीं मिलने के कारण गुरुकृपा और कलाम कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया।
जयपुर मेयर सौम्या गुर्जर ने कोचिंग संस्थानों में पढ़ रहे बच्चों से भी बात की और उनको सुरक्षा संबंधी उपायों और नगर निगम के नियमों के बारे में बताया।
दरअसल, दिल्ली के राजेंद्र नगर में 27 जुलाई 2024 को राऊ आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से 3 यूपीएससी अभ्यर्थियों की पानी में डूबने से मौत हो गई थी।
कोचिंग संस्थान Rau's IAS Study Circle के बेसमेंट में जान गंवाने वालों की शिनाख्त केरल, यूपी व तेलंगाना निवासी श्रेया यादव, तान्या सोनी और निविन डाल्विन के रूप में हुई है।
उधर, जयपुर में कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बातचीत में मेयर सौम्या गुर्जर ने बताया- शहर में ग्रेटर एरिया में संचालित तमाम कोचिंग सेंटर्स की सुरक्षा व्यवस्था, फायर एनओसी, फायर फाइटिंग सिस्टम का सर्वे और निरीक्षण करने के लिए हमने मुख्यालय स्तर पर कमेटी बनाई है।
कमेटी में नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय के उपायुक्त, फायर उपायुक्त, जोन उपायुक्त के अलावा तीन तकनीकी टीम के अधिकारी शामिल किए हैं। ये टीम जल्द शहर का सर्वे करके अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। कोचिंग संस्थाओं को नोटिस जारी करेगी।
उल्लेखनीय है कि जयपुर के गोपालपुरा बाइपास, टोंक फाटक, प्रताप नगर, मालवीय नगर, झोटवाड़ा, वैशाली नगर, सोडाला, गुर्जर की थड़ी, मानसरोवर समेत तमाम एरिया में 150 से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स संचालित है।












Click it and Unblock the Notifications